facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

तोतापुरी आम के लिए केंद्र ने दी वित्तीय मदद, अधिक पैदावार होने के कारण गिर गए थे दाम

Advertisement

पीडीपीएस इस योजना के तहत एमआईपी से दाम गिरने की स्थिति में 25 प्रतिशत मुआवजा का प्रावधान किया गया था।

Last Updated- July 22, 2025 | 10:58 PM IST

केंद्र ने आंध्र प्रदेश के 1,62,500 टन तोतापुरी आम के लिए मूल्य भुगतान भुगतान योजना (पीडीपीएस) को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी मार्केट में हस्तक्षेप करने की योजना (एमआईएस) के तहत दी गई है। इस सिलसिले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री व एनडीए के सहयोगी चंद्रबाबू नायडू ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से हस्तक्षेप करने के लिए पत्र लिखा था।

इस योजना से आंध्र प्रदेश के चित्तूर और अन्नामय्या जिले के तोतपुरी आम के किसानों को फायदा पहुंचेगा। आंध्र के इन जिलों में इस आम की अधिक पैदावार होने के कारण दाम गिर गए थे। इससे पहले जून में केंद्रीय कृषि मंत्री कर्नाटक से पीडीपीएस योजना के तहत 2.5 लाख टन आम खरीदने की मंजूरी दी थी और मार्केट हस्तक्षेप मूल्य (एमआईपी) 1,616 प्रति टन पर तय कर दिया गया था।

पीडीपीएस इस योजना के तहत एमआईपी से दाम गिरने की स्थिति में 25 प्रतिशत मुआवजा का प्रावधान किया गया था। केंद्र ने आंध्र प्रदेश की योजना के तहत तोतापुरी आम का मार्केट हस्तक्षेप मूल्य या फ्लोर प्राइस 1490.73 रुपये प्रति क्विंटल यानी 15 रुपये प्रति किलोग्राम तय कर दिया था। इससे कम मूल्य गिरने की स्थिति में किसानों के बैंक खाते में 372.68 रुपये प्रति क्विंटल या 3.73 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से सीधे भुगतान किया जाएगा।

यह राहत आंध्र के प्रमुख जिलों के 1.62 लाख  टन आम के लिए सीमित होगी और यह इन जिलों के कुल आम उत्पादन का 25 प्रतिशत है। इस क्रम में 372.68 प्रति टन या 3.73 प्रति किलोग्राम का न्यूनता भुगतान की हिस्सेदारी का वहन केंद्र और आंध्र प्रदेश सरकार बराबरी से करेगी।

Advertisement
First Published - July 22, 2025 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement