facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chana Price: उत्पादन घटने की आशंका में चढ़े चना के भाव

Advertisement

Chana Price: बीते 10 दिन के दौरान प्रमुख मंडियों में चना के थोक भाव 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ चुके हैं।

Last Updated- January 31, 2024 | 11:15 PM IST
Chana import duty
Representative Image

Chana Price: चना के भाव अब फिर से बढ़ने लगे हैं। इसकी वजह चना का रकबा घटने से उत्पादन में कमी आने की संभावना है। साथ ही शादियों के सीजन के लिए स्टॉकिस्टों और दाल मिलों द्वारा इसकी खरीद बढ़ाने पर जोर देना है। बाजार जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में भी चना की कीमतों में और तेजी आ सकती है।

5 फीसदी तक बढ़े चने के थोक भाव
इन दिनों चने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। बीते 10 दिन के दौरान प्रमुख मंडियों में चना के थोक भाव 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ चुके हैं। दिल्ली में चना की थोक कीमत 5,800-5,850 रुपये से बढ़कर 6,100-6,125 रुपये, मध्य प्रदेश की गंजबासौदा मंडी में 5,200-5,400 रुपये से बढ़कर 5,400-5,700 रुपये और महाराष्ट्र की लातूर मंडी में 5,800-5,850 रुपये से बढ़कर 6,100-6,150 रुपये प्रति क्विंटल हो चुकी है। कमोडिटी जानकारों के अनुसार चने के दाम बढ़कर 6,350 से 6,400 रुपये प्रति क्विंटल तक जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का चावल निर्यात रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर, मिल रही सबसे ज्यादा कीमत

उत्पादन घटने की आशंका के बीच मांग बढ़ने से चढ़े दाम
चने की कीमतों में आ रही इस तेजी की प्रमुख वजह चने के रकबा में गिरावट आना है। ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में 102.90 लाख हेक्टेयर में चना बोया जा चुका है, जो पिछले साल की समान अवधि के रकबा 109.73 लाख हेक्टेयर से करीब 6 फीसदी कम है। आईग्रेन इंडिया में कमोडिटी विश्लेषक राहुल चौहान ने कहा कि चने की बोआई कम होने से उत्पादन भी घटने की संभावना है। कमोडिटी विश्लेषक इंद्रजीत पॉल कहते हैं कि इस साल चने की पैदावार में 15 फीसदी गिरावट आ सकती है। उत्पादन घटने की आशंका में चने की कीमतों में तेजी आ रही है। नेफेड के पास भी चना का करीब 10 लाख टन और निजी कारोबारियों के पास करीब 5 लाख टन का स्टॉक बचा है, जो मांग के हिसाब से सीमित स्टॉक कहा जा सकता है। जानकारों के मुताबिक आगे शादियों के सीजन में दाल मिलों की ओर से चने का मांग और बढ़ सकती है। ऐसे में आगे चने की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है। पॉल के अनुसार चने के दाम बढ़कर 6,350 रुपये प्रति क्विंटल तक जा सकते हैं।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 4:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement