facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chana price: चना की कीमतों में अब थमने लगी तेजी, भाव 150 रुपये ​क्विंटल गिरे

Advertisement

Chana price: ऊंचे भाव पर मांग कमजोर पड़ने से चना की कीमतों में आई गिरावट।

Last Updated- September 10, 2024 | 5:34 PM IST
Chana import duty

Chana price: चना की कीमतों में तेजी अब थमने लगी है। इसकी वजह ऊंचे भाव पर चना की खरीद कमजोर पड़ना है। बीते दिनों चना के भाव ने 8,000 रुपये का रिकॉर्ड स्तर छू लिया था। अब भाव घटकर इसके नीचे आ गए हैं। हालांकि बाजार जानकारों के मुताबिक त्योहारी मांग के कारण दीवाली तक चना की कीमतों में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है।

चना के भाव में कितनी आई गिरावट?

पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में चना के भाव 8,000 रुपये प्रति क्विंटल के रिकॉर्ड स्तर को पार गए थे। लेकिन अब इस महीने चना के भाव 100 से 150 रुपये घटकर 7,700 से 7,850 रुपये क्विंटल रह गए हैं। हालांकि महीने भर में चना की कीमतों में 500 रुपये से अधिक की तेजी आई है। पिछले साल की तुलना में चना 1,400 रुपये क्विंटल महंगा बिक रहा है।

चना की कीमतों में क्यों आई गिरावट?

भारत दलहन और अनाज संघ (IPGA) के सचिव सतीश उपाध्याय के मुताबिक ऊंचे भाव पर दाल मिल वालों की ओर से चने की खरीद अब कमजोर पड़ गई है। जिससे इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही खरीदार सरकार द्वारा अपने स्टॉक से बाजार में चना जारी करने और आयात शुल्क लगाने की अटकलों से भी चिंतित है।

भारत में ऑस्ट्रेलिया से चना काफी आयात होता है और इस साल वहां इसकी पैदावार में भारी इजाफा होने का अनुमान है। इससे भी चना की कीमतों में नरमी को बल मिला है।
कमोडिटी विश्लेषक इंद्रजीत पॉल ने कहा कि भाव काफी बढ़ गए थे। ऐसे में ऊंचे भाव पर खरीदारों ने सतर्कता बरतते हुए चना की खरीद पहले की तुलना में घटाई है। जिससे चना के दाम नरम पड़े हैं।

Also read: MSP पर सोयाबीन खरीदेगी सरकार, महाराष्ट्र में 90 दिन की गारंटी के साथ खरीद केंद्र शुरू करने को दी मंजूरी

आने वाले दिनों में कैसे रह सकते हैं चना के दाम?

पॉल ने कहा कि मिल वालों के पास अभी पर्याप्त स्टॉक है। ऐसे में उनकी मांग कमजोर होने से निकट अवधि में चना की कीमतों में 100 से 200 रुपये की और गिरावट आ सकती है। लेकिन जैसे-जैसे उनका स्टॉक कम होगा, वे फिर से खरीद बढ़ा सकते हैं। लिहाजा मध्यम अवधि में चना की कीमतों में तेजी आ सकती है।

IPGA के मुताबिक अक्टूबर के शुरुआत में खुदरा और थोक कारोबारियों की ओर से गिरे भाव पर चना की मांग बढ़ सकती है। साथ ही बोआई के लिए चना की मांग निकलेगी। ऐसे में चना की कीमतों में कुछ तेजी संभव है।

Advertisement
First Published - September 10, 2024 | 5:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement