facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CNG Price Hike: दिल्ली में फिर बढ़े सीएनजी के दाम, 95 पैसे की हुई बढ़ोतरी

Advertisement
Last Updated- December 17, 2022 | 9:32 AM IST
CNG Price Hike:

दिल्ली में सीएनजी के दाम (CNG price hike) में एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है। इस बार दाम 95 पैसे बढ़ाए गए हैं। नई कीमतें आज यानी 17 दिसंबर से लागू हो गई हैं। दिल्ली में अब सीएनजी की कीमत 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

बता दें कि इससे पहले 8 अक्टूबर को सीएनजी की दाम में बदलाव किया गया था। IGL ने CNG के दाम 3 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए थे, जिसके बाद सीएनजी की कीमत 75.61 रुपये किलोग्राम से बढ़कर 78.61 रुपये किलोग्राम हो गई थी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 78.17 रुपये से बढ़ाकर 81.17 रुपये कर दिए गए थे। इसके अलावा, PNG (piped natural gas) की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

अब एक बार फिर से सीएनजी के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर इसका असर देखने को मिल सकता है। केब सुविधा देने वाली कंपनियां जैसे ओला-उबर अपने कस्टमर्स से पहले के मुकाबले ज्यादा चार्ज ले सकती हैं। इसके अलावा ऑटो से ट्रैवल करने वालों को भी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। साथ ही ट्रांसपोर्ट कॉस्ट के बढ़ने से फल-सब्जी के रेट में भी उछाल देखने को मिल सकता है।

वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमत की बात करें तो कई दिनों से इनके दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लेकिन भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने फ्यूल प्राइस में मई 2022 से कोई खास कटौती नहीं की है।

जानें महानगरों में आज के पेट्रोल-डीजल के भाव

दिल्ली-
पेट्रोल- 96.72 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 89.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई
पेट्रोल-106.31 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 94.27 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई
पेट्रोल-102.63 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 94.24 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता
पेट्रोल- 106.03 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 92.76 रुपये प्रति लीटर है.

Advertisement
First Published - December 17, 2022 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement