facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा होने का भरोसाः खाद्य सचिव

Advertisement
Last Updated- April 06, 2023 | 11:22 PM IST
wheat

केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा है कि उसे 342 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य हासिल होने का भरोसा है। सरकार ने यह भी कहा है कि पंजाब और हरियाणा में बेमौसम बारिश से फसल को हुए नुकसान को देखते हुए गुणवत्ता मानकों में ढील देने पर जल्द फैसला किया जाएगा।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि जून में समाप्त होने वाले फसल वर्ष 2022-23 में गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 1122 लाख टन रहेगा, भले ही देश के कुछ इलाकों में बारिश की वजह से अनाज की गुणवत्ता खराब हुई है।

सचिव ने यह भी कहा कि फोर्टीफाइड चावल का वितरण इस समय सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से 269 जिलों में किया जा रहा है। मार्च 2024 अंतिम तिथि के बहुत पहले शेष जिलों भी इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में कहा था कि सरकार 2024 तक सरकारी योजनाओं के माध्यम से फोर्टीफाइड चावल का वितरण करेगी। उसके बाद फोर्टीफाइड चावल के वितरण की योजना अक्टूबर 2021 में चरणबद्ध तरीके से शुरू की गई, जिसमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। इससे बच्चों व महिलाओं की एनिमिया की समस्या दूर होती है।

गेहूं के बारे में सचिव ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में बेमौसम बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपाई अन्य गेहूं उत्पादक राज्यों से हो सकती है क्योंकि कम तापमान के कारण गेहूं का उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है।

चोपड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में गेहूं खरीद के गुणवत्ता मानकों में पहले ही ढील दे दी है, जिससे मौसम की मार से किसानों को नुकसान न हो और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिल सके।

पंजाब के 16 जिलों और हरियाणा के कुछ इलाकों में फसल खराब होने की सूचना है, लेकिन क्षति की असल मात्रा का अंतिम अनुमान नहीं मिल पाया है। बहरहाल उत्पादन कुछ कम रहने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement