facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाम ऑयल पर आयात शुल्क लगाने पर विचार

Advertisement
Last Updated- March 07, 2023 | 12:09 AM IST

खाद्य तेलों का विश्व का सबसे बड़ा आयातक भारत पाम ऑयल पर आयात शुल्क बढ़ाने पर विचार कर रहा है। सरकार और उद्योग से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि इसका मकसद घरेलू तिलहन की कीमतों में गिरावट को रोकना और स्थानीय किसानो की मदद करना है।

पाम ऑयल पर कर बढ़ाने से स्थानीय कीमत में तेजी आ सकती है, जिससे यह सोया तेल और सूरजमुखी के तेल से कम प्रतिस्पर्धी रह जाएगा।

एक अधिकारी ने नियमों का हवाला देकर अपना नाम सार्वजनिक किए जाने से मना करते हुए कहा, ‘हमने तिलहन की कीमत को समर्थन करने के लिए पाम ऑयल पर आयात शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव किया है।’

अधिकारी ने कहा, ‘नए सीजन में तिलहन की आपूर्ति ज्यादा होने की वजह से कीमत पर दबाव बढ़ा है और कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे आ गई है।’

अगर किसी उत्पाद की कीमत एमएसपी से नीचे आती है तो सामान्यतया सरकार किसानों की सुरक्षा के लिए कीमतें बढ़ाने की कवायद करती है।

हाजिर बाजार में सरसों की कीमत करीब 5,000 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि सरकार द्वारा तय एमएसपी 5,450 रुपये प्रति 100 किलो है।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement