facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Copra MSP-Season 2026: कोपरा किसानों को राहत, सरकार ने बढ़ाया एमएसपी

Advertisement

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मिलिंग कोपरा का एमएसपी 3.84 फीसदी और बॉल कोपरा का 3.31 फीसदी बढ़ाया

Last Updated- December 12, 2025 | 6:24 PM IST
Copra MSP

Copra MSP-Season 2026: कोपरा/खोपरा किसानों के लिए अच्छी खबर है कि केंद्र सरकार ने कोपरा (Copra) के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में इजाफा कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने 2026 सीजन के लिए कोपरा के एमएसपी को मंजूरी दे दी है।

कोपरा MSP में कितना हुआ इजाफा?

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2026 सीजन के लिए मिलिंग कोपरा के लिए एमएसपी 12,027 रुपये प्रति क्विंटल तय की है, यह पिछले सीजन की तुलना में 445 रुपये क्विंटल ज्यादा है। इस तरह इस क्वालिटी के कोपरा का एमएसपी 3.84 फीसदी बढ़ाया गया है। सरकार ने बॉल कोपरा के लिए 12,500 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय किया गया है, जो पिछले सीजन में इसी कोपरा के लिए तय किए गए एमएसपी से 400 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। जाहिर है इसके एमएसपी में 3.31 फीसदी वृद्धि की गई है।

Also Read: महाराष्ट्र सरकार इस सीजन में खरीदेगी 19 लाख टन सोयाबीन, ₹5,328 के भाव पर खरीदी जा रही कपास

बीते 12 साल में कोपरा का एमएसपी दोगुने से ज्यादा बढ़ा

बीते कुछ वर्षों के दौरान कोपरा के एमएसपी में भारी वृद्धि की गई है। मार्केटिंग सीजन 2014 के लिए मिलिंग कोपरा और बॉल कोपरा के लिए एमएसपी 5,250 रुपये और 5,500 रुपये प्रति क्विंटल था। जो मार्केटिंग सीजन 2026 के लिए बढ़कर 12,027 रुपये और 12,500 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इस तरह इस अवधि में इन कोपरा के एमएसपी में क्रमशः 129 प्रतिशत और 127 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

कोपरा का MSP बढ़ने से किसानों को होगा लाभ

केंद्र सरकार ने एक बयान में कहा कि कोपरा के ज्यादा एमएसपी से न केवल नारियल उगाने वालों को बेहतर मुनाफा मिलेगा, बल्कि किसानों को देश और विदेश में नारियल उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोपरा उत्पादन बढ़ाने के लिए भी बढ़ावा मिलेगा। नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NAFED) और नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन (NCCF) प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत कोपरा की खरीद के लिए सेंट्रल नोडल एजेंसी के तौर पर काम करती हैं।

Advertisement
First Published - December 12, 2025 | 6:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement