facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coriander price: निचले भाव पर खरीद बढ़ने से धनिया पर चढ़ा महंगाई का रंग

Advertisement

पिछले साल की तुलना में धनिया के भाव अभी काफी कम हैं। जानकारों के मुताबिक आगे धनिया की कीमतें इसकी बोआई पर निर्भर करने वाली हैं।

Last Updated- November 02, 2023 | 5:09 PM IST

इन दिनों धनिया की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। धनिया की कीमतों में तेजी की वजह निचले भाव पर इसकी खरीद बढ़ना है। साथ ही निर्यात मांग मजबूत होने से भी धनिया की कीमतों में तेजी को बल मिला है।

हालांकि पिछले साल की तुलना में धनिया के भाव अभी काफी कम हैं। जानकारों के मुताबिक आगे धनिया की कीमतें इसकी बोआई पर निर्भर करने वाली हैं।

निचले भाव पर खरीद बढ़ने से 10 फीसदी महंगा हुआ धनिया

कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स पर पिछले महीने 13 अक्टूबर को धनिया के दिसंबर अनुबंध ने 6,952 रुपये के भाव पर निचला स्तर छुआ था। आज इसने 7,678 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर दिन का ऊपरी स्तर छू लिया। इस तरह बीते 20 दिनों के दौरान धनिया 10 फीसदी महंगा हो चुका है।

इस तेजी के बावजूद धनिया के भाव पिछले साल से अभी भी कम हैं। पिछले साल 2 नवंबर को दिसंबर अनुबंध 10,996 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बंद हुआ था। जाहिर है पिछले साल से धनिया 30 फीसदी सस्ता है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी व करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता ने बताया कि अधिक उत्पादन के कारण बीते महीनों में धनिया के भाव काफी गिर गए थे। इसलिए निचले भाव पर खरीद बढ़ने से इसकी कीमतों में हाल में तेजी देखने को मिली है।

कमोडिटी एक्सपर्ट इंद्रजीत पॉल ने कहा कि इस साल भाव कम मिलने के कारण धनिया की बोआई कम होने की संभावना जताई जा रही है। इससे भी धनिया के भाव बढ़ रहे हैं। हालांकि बोआई की सही तस्वीर दीवाली बाद ही पता चलेगी। मौजूदा परिस्थितियों में इस महीने धनिया की कीमतों में 200 रुपये तक की तेजी और आ सकती है।

धनिया की निर्यात मांग मजबूत

चालू वित्त वर्ष में धनिया की निर्यात मांग में तेजी देखी जा रही है। मसाला बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023—24 की अप्रैल-अगस्त अवधि में 67,120 टन धनिया का निर्यात हुआ है, पिछली समान अवधि में यह आंकड़ा 18,557 टन था। इस तरह धनिया का निर्यात तीन गुना से भी ज्यादा बढा है।

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक धनिया की निर्यात मांग बढ़ने के कारण इसके भाव बढ़ने में मदद मिली है और आगे भी मजबूत निर्यात मांग से कीमतों में गिरावट के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 5:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement