facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Coriander production : धनिया उत्पादन बढ़कर 9.50 लाख टन होने का अनुमान

Advertisement
Last Updated- February 07, 2023 | 5:33 PM IST
Coriander will be cheaper! Production can increase by 10 percent

इस साल धनिया की महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि धनिया का उत्पादन बढ़ने की संभावना है। इस बीच, अधिक उत्पादन और नई आवक के दबाव में धनिया की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

ओरिगो कमोडिटीज में सीनियर मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) इंद्रजीत पॉल ने बताया कि पिछले साल 8.24 लाख टन धनिया का उत्पादन हुआ था।

इस साल राजस्थान में धनिया की बोआई भले ही थोड़ी कम हुई है। लेकिन गुजरात में इसकी बोआई दोगुनी होने के कारण कुल उत्पादन बढ़कर 9.50 लाख टन होने की उम्मीद है।

IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट व जिंस विशेषज्ञ अनुज गुप्ता के मुताबिक भी इस साल धनिया का उत्पादन 8 से 10 फीसदी बढ़ने की संभावना है।

महीने भर में 15 फीसदी और सप्ताह भर में 5 फीसदी सस्ता हुआ धनिया

इस साल धनिया का उत्पादन अधिक होने के कारण इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस माह कमोडिटी एक्सचेंज (NCDEX) पर धनिया के भाव करीब 5 फीसदी घट चुके हैं। महीने भर में धनिया 15 फीसदी सस्ता हुआ है।

NCDEX पर एक फरवरी को धनिया का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 7,877 रुपये के भाव पर बंद हुआ था, जो आज खबर लिखे जाने के समय 7,490 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार कर रहा था। 6 जनवरी को यह कॉन्ट्रैक्ट 8,860 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बंद हुआ था।

कोटा मंडी में इस माह धनिया की मॉडल कीमत 6,800 रुपये से गिरकर 6,300 रुपये प्रति क्विंटल पर आ चुकी है। पॉल कहते हैं कि नये धनिया की आवक अब जोर पकड़ने लगी है। इन दिनों गुजरात की गोंडल मंडी में 500 बोरी (50 किलो) धनिया की आवक हो रही है।

आवक के दबाव में बीते कुछ दिनों में धनिया की कीमतों में 400 से 500 रुपये की गिरावट आ चुकी है। धनिया के वायदा भाव इस माह करीब 400 रुपये गिरकर 7,400 से 7,500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रहे हैं। शार्ट टर्म में भाव 7,000 रुपये क्विंटल तक गिर सकते हैं।

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 5:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement