facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कपास निर्यात 2023-24 में दोगुना होकर 28.50 लाख गांठ रहने की उम्मीद: CAI

Advertisement

एक अक्टूबर से शुरू हो रहे चालू सत्र में कपास का औसत भाव 57,500 रुपये प्रति कैंडी है, जबकि पिछले साल यह भाव 62,500 रुपये प्रति कैंडी था।

Last Updated- October 15, 2024 | 8:10 PM IST
India faces limited gains, more pain from trade war between US and China

वैश्विक बाजार में भारतीय कपास की औसत कीमतें कम होने की वजह से,कपास निर्यात वर्ष 2023-24 सत्र में लगभग दोगुना होकर 28.50 लाख गांठ रहने की उम्मीद है। पिछले फसल वर्ष 2022-23 में यह निर्यात 15.50 लाख गांठ का रहा था। भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सीएआई के अध्यक्ष अतुल एस गनात्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वैश्विक बाजार की तुलना में फरवरी-मार्च के दौरान भारतीय कपास की दर काफी कम थी। इस अवधि के दौरान पड़ोसी देश बांग्लादेश को 20 लाख गांठ सहित निर्यात कहीं अधिक हुआ।’’

उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर से शुरू हो रहे चालू सत्र में कपास का औसत भाव 57,500 रुपये प्रति कैंडी है, जबकि पिछले साल यह भाव 62,500 रुपये प्रति कैंडी था।

इस बीच, सीएआई फसल समिति के वर्ष 2023-24 सत्र के लिए अनुमानित कुल उत्पादन 325.29 लाख गांठ रहा, जबकि पिछले सत्र में यह उत्पादन 318.90 लाख गांठ का हुआ था।

कपास का आयात अब पिछले अनुमान से 1.10 लाख गांठ अधिक रहने का अनुमान है। सीएआई ने अपने घरेलू खपत अनुमान को चार लाख गांठ घटाकर 313 लाख गांठ कर दिया है।

Advertisement
First Published - October 15, 2024 | 8:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement