facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cotton wash oil future trade: कॉटन वॉश ऑयल में आज से शुरू हुआ वायदा कारोबार

Advertisement

कपास के निकले बीज की पेराई करने पर निकलता है यह यह तेल।

Last Updated- September 02, 2024 | 4:34 PM IST
cotton wash oi future trade: Future trading in cotton wash oil started from today inbox

कपास तेल यानी कॉटन वॉश ऑयल (cotton wash oil) में आज वायदा कारोबार शुरू हो गया। कमोडिटी एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर आज cotton wash oil का दिसंबर अनुबंध लॉन्च हुआ। इस कमोडिटी के एक लॉट का आकार 5 टन है और इसका मुख्य सेंटर गुजरात स्थित कड़ी है।

कितने भाव पर शुरू हुआ cotton wash oil का वायदा कारोबार?

कमोडिटी एक्सचेंज पर NCDEX पर कॉटन वॉश ऑयल का दिसंबर अनुबंध पहले दिन 961 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह अनुबंध 967 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 970 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 951 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

कमोडिटी विश्लेषक और एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड में सीनियर एसोसिएट्स (रिसर्च) रविशंकर पांडेय ने कहा कि कॉटन वॉश ऑयल में पहली बार वायदा कारोबार शुरू हुआ है। इसमें अच्छा कारोबार होने की संभावना है क्योंकि यह एक कैश सेटलमेंट अनुबंध है।

इसका मतलब हुआ कि अगर किसी निवेशक की पॉजिशन एक्सपायरी के समय ओपन रह जाती है, तब भी उसके लिए इसे फिजीकल मार्केट से खरीदने की अनिवार्यता नहीं होगी। अन्य मामलों में अनुबंध के एक्सपायरी के समय पॉजिशन ओपन रहने पर संबंधित कमोडिटी को फिजिकल मार्केट से खरीदना पड़ता है। ऐसा न करने पर जुर्माना भरना होता है। कॉटन वॉश ऑयल के मामले में ऐसा नहीं होगा।

क्या होता है कॉटन वॉश ऑयल और कहां होता है इसका उपयोग?

कॉटन वॉश ऑयल कपास से निकलने वाले बीज की पेराई करने पर निकलता है। पांडेय ने कहा कि बीज की पेराई पर 12 से 15 फीसदी कपास तेल निकलता है। इस तेल का उपयोग चिप्स इंडस्ट्री में किया जाता है। इसके साथ ही गुजरात में इसे सीधे भी खाया जाता है। इस तेल का उपयोग महंगे खाद्य तेलों में मिलाने में भी किया जाता है।

गुजरात में ही इस तेल की सबसे ज्यादा खपत होती है। एक अनुमान के मुताबिक देश में इस तेल का सालाना उत्पादन 12 से 15 लाख टन है। फिजिकल मार्केट में इस तेल का भाव 900 से 950 रुपये प्रति 10 किलो चल रहा है।

Advertisement
First Published - September 2, 2024 | 4:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement