facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हरिद्वार में हालिया बाढ़ से 53,000 हेक्टेयर में बोई गई फसल बर्बाद

जोशी ने कहा कि क्षतिग्रस्त फसलों में गन्ना, धान और सब्जियां शामिल हैं। कृषि ऋण की वसूली पर तीन महीने की रोक लगी।

Last Updated- July 24, 2023 | 5:56 PM IST
Crops sown in 53,000 hectares ruined by recent floods in Haridwar

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर, खानपुर और मंगलौर में हालिया बाढ़ से 53,000 हेक्टेयर से अधिक रकबे में बोई गई फसल नष्ट हो गई है। राज्य के कृषि मंत्री ने यह जानकारी दी है। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को जिले के 35 से अधिक बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि शुरुआती अनुमान के अनुसार नुकसान लगभग 38 करोड़ रुपये का होने का आंका गया है। जिले में 91 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे में फसलें बोई गई थीं।

गन्ना, धान और सब्जियां की फसलों को हुआ नुकसान

जोशी ने कहा कि क्षतिग्रस्त फसलों में गन्ना, धान और सब्जियां शामिल हैं। प्रभावित क्षेत्रों को आपदा प्रभावित घोषित किया जाएगा और किसानों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुआवजे के अलावा वह मुख्यमंत्री से केंद्र सरकार के मानदंडों के अनुसार किसानों को आपदा राहत कोष से वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध करेंगे।

Also read: धान की बुआई 21 जुलाई तक 3 फीसदी बढ़ी, दलहन का रकबा 10 फीसदी घटा

कृषि ऋण की वसूली पर तीन महीने की रोक

जोशी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों से कृषि ऋण की वसूली पर तीन महीने की रोक रहेगी और उनकी ब्याज माफी की मांग पर भी विचार किया जाएगा।

जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य अवसंरचना और औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के रासायनिक अपशिष्ट, जो बाढ़ के दौरान खेतों में चले गए, ने भी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस मामले को देखने के लिए कहा गया है।

First Published - July 24, 2023 | 5:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट