facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Crude Oil: भारत की तेल रिफाइनरियों ने जुलाई में 2.2% ज्यादा कच्चे तेल को किया रिफाइन

Advertisement

इसमें में सरकार के तेल के सार्वजनिक उद्यमों (पीएसयू) और संयुक्त उद्यमों से 147 लाख टन शोधन हुआ है, जबकि निजी क्षेत्र के तेल शोधकों ने 72 लाख टन तेलशोधन किया है।

Last Updated- August 22, 2023 | 11:26 PM IST
Crude Oil

भारत की तेल शोधन कंपनियों ने जुलाई में 219 लाख टन कच्चे तेल का शोधन किया है, जो जुलाई 2022 के 214.2 लाख टन की तुलना में 2.2 प्रतिशत ज्यादा है। पेट्रोलियम प्लानिंग ऐंड एनॉलिसिस सेल (पीपीएसी) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह पता चलता है। जून महीने की तुलना में जुलाई में तेल शोधन 1.7 प्रतिशत बढ़ा है।

आंकड़ों से पता चलता है कि इसमें में सरकार के तेल के सार्वजनिक उद्यमों (पीएसयू) और संयुक्त उद्यमों से 147 लाख टन शोधन हुआ है, जबकि निजी क्षेत्र के तेल शोधकों ने 72 लाख टन तेलशोधन किया है। जुलाई महीने में घरेलू कच्चे तेल का उत्पादन पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2.1 प्रतिशत बढ़कर 25 लाख टन हो गया है।

वहीं पिछले महीने जून के 24.3 लाख टन की तुलना में उत्पादन में 2.8 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। 25 लाख टन में से सरकारी कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने 16.2 लाख टन उत्पादन किया है, उसके बाद ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने 2.8 लाख टन उत्पादन किया।

पिछले साल की समान अवधि की तुलना में जुलाई महीने में कच्चे तेल का आय़ात 6.3 प्रतिशत घटकर 193.2 लाख टन गया है। चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 4 महीनों में कच्चे तेल के आयात की मात्रा कुल मिलाकर 2.3 प्रतिशत कम हुई है।

इस अवधि के दौरान पेट्रोलियम निर्यातकों के संगठन ओपेक से कच्चे तेल का आयात की हिस्सेदारी कुल आयात में घटकर 45 प्रतिशत रह गई है, जो पिछले साल की समान अवधि में 63.8 प्रतिशत थी। लंदन की कमोडिटी डेटा एनॉलिस्ट प्रोवाइडर वोर्टेक्सा ने अनुमान लगाया है जुलाई में लगातार दसवें महीने रूस कच्चे तेल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है।

Advertisement
First Published - August 22, 2023 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement