facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Crude Oil Price: लाल सागर में हमले के बाद अवरोध के डर से उछला तेल

Advertisement

ब्रेंट क्रूड की कीमत 2 फीसदी बढ़कर 78.62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई

Last Updated- January 02, 2024 | 10:08 PM IST
India's oil demand will be stable till mid-2040, global demand likely to fall after 2035: BP Energy भारत की तेल मांग 2040 के मध्य तक होगी स्थिर, वैश्विक मांग 2035 के बाद गिरने की संभावना: बीपी एनर्जी

Crude Oil Price: तेल की कीमतें नए साल के पहले सत्र में 2 फीसदी से ज्यादा उछल गई, जिसे लाल सागर में कंटेनर वाले जहाज पर ताजा हमले के बाद पश्चिम एशिया में आपूर्ति पर संभावित अवरोध और चीन में मांग की उम्मीद से मजबूती मिली।

ब्रेंट क्रूड की कीमत 2 फीसदी बढ़कर 78.62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। अमेरिका में पश्चिमी टैक्सस इंटरमीडिएट क्रूड भी 2.2 फीसदी उछलकर 73.21 डॉलर प्रति बैरल पर जा पहुंचा।

अर्थशास्त्रियों व विश्लेषकों के बीच रॉयटर्स की तरफ से हुए सर्वे में अनुमान लगाया गया कि ब्रेंट क्रूड इस साल औसतन 82.56 डॉलर प्रति बैरल पर रहेगा, जो साल 2023 के औसत 82.17 डॉलर से थोड़ा ज्यादा है। जिसकी वजह कमजोर वैश्विक वृद्धि से सीमित मांग की संभावना है। भूराजनीतिक तनाव हालांकि कीमत को सहारा दे सकता है।

अमेरिकी हेलिकॉप्टरों ने रविवार को लाल सागर में ईरान समर्थित हूती सेनानियों की तरफ से मर्स्क कंटेनर जहाज पर हुए हमले का जवाब दिया और हूती के तीन जहाजों को डुबोने के साथ 10 आतंकवादियों का सफाया कर दिया। इससे इजरायल-हमास का युद्ध के और व्यापक होने का जोखिम बढ़ गया।

डेनिश कंपनी मर्स्क ने कहा, सप्ताहांत में हुए हमले को देखते हुए वह मंगलवार को फैसला लेगी कि क्या लाल सागर होते हुए स्वेज नहर के जरिये जहाज भेजा जाए या उन्हें अफ्रीका की तरफ से भेजा जाए। इस हमले में कंपनी का जहाज क्षतिग्रस्त हुआ है। कंपनी के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

Also read: Russian crude oil: रूसी तेल जहाज भारत से बना रहे दूरी, पेमेंट संबंधी चिंताएं बनी वजह

शांघाई के सीएमसी मार्केट्स एनालिस्ट लियॉन ली ने फरवरी की शुरुआत में नए साल की छुट्टियों का संदर्भ देते हुए कहा, तेल की कीमतें लाल सागर में हमले व चीन में त्योहारी सीजन के दौरान उच्च मांग के सीजन के चलते प्रभावित हो सकती हैं। विवाद बढ़ने से तेल के परिवहन की खातिर अहम जलमार्ग बंद हो सकते हैं। शिप ट्रैकिंग के आंकड़े बताते हैं कि पश्चिम एशिया से डीजल व जेट ईंधन और भारत से यूरोप जा रहे कम से कम चार टैंकर लाल सागर को छोड़ अफ्रीका की तरफ बढ़ रहे हैं।

चीन में निवेशकों की तरफ से नए आर्थिक प्रोत्साहन के कदमों की उम्मीद बढ़ी जब विनिर्माण गतिविधियां लगातार तीसरे महीने दिसंबर में घट गईं। सरकारी आंकड़ों से रविवार को यह जानकारी मिली।

आर्थिक वृद्धि के लिए ऐसे किसी प्रोत्साहन से तेल की मांग को मजबूती मिल सकती है और इससे कच्चे तेल की कीमतों को भी सहारा मिल सकता है।

Advertisement
First Published - January 2, 2024 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement