facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Crude Oil Price Today: कच्चा तेल हुआ महंगा, क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी आया उछाल?

Advertisement

इजराइल-हमास के बीच जारी संघर्ष के चलते मिडिल ईस्ट से सप्लाई में रुकावट की चिंताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है।

Last Updated- October 18, 2023 | 12:10 PM IST
Crude Oil

इजराइल और हमास युद्ध (Israel-Hamas War) का असर कच्चे तेल की कीमतों (crude oil price) पर देखने को मिल रहा है। आज यानी बुधवार को क्रूड ऑयल के रेट में लगभग 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

हालांकि, भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

किस वजह से बढ़ें क्रूड ऑयल के रेट?

उद्योग के आंकड़ों के अनुसार, इजराइल-हमास के बीच जारी संघर्ष के चलते मिडिल ईस्ट से सप्लाई में रुकावट की चिंताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें : Israel-Hamas War: गाजा पट्टी में 10 लाख लोग घर छोड़कर भागे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 91.68 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 88.55 डॉलर प्रति बैरल है।

भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम

आज यानी 18 अक्टूबर 2023 की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, इंडियन ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। हालांकि, राज्यों द्वारा लगने वाले टैक्स के कारण कई राज्यों के शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में मामूली बदलाव देखा गया है।

आइए जानते हैं, देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट…

दिल्ली –

पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये है।

मुंबई –

पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई –

पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता-

पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें : Israel-Hamas war: क्रूड ऑयल की कीमतों में लगी आग, 3 डॉलर प्रति बैरल बढ़े दाम

SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

ग्राहक अपने शहर में पेट्रोल और डीजल दाम को चेक करने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट के अलावा SMS के जरिए भी रेट जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो फ्यूल प्राइस जानने के लिए आप RSP के साथ अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज सकते हैं और अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS सेंड कर सकते हैं। ऐसा करने पर आप अपने फोन पर ही पेट्रोल और डीजल दाम जान सकेंगे।

Advertisement
First Published - October 18, 2023 | 12:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement