facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cumin price: अतिरिक्त मार्जिन लगने के बावजूद जीरा की कीमतों में तेजी

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 1:19 PM IST
cumin seed

जीरा के वायदा भाव आए दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। जीरा के वायदा भाव में आ रही इस तेजी को रोकने के लिए इसके वायदा कारोबार पर आज से अतिरिक्त मार्जिन लगा दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद आज जीरा की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

मौजूदा व लांच होने वाले सभी अनुबंधों पर आज से 2 फीसदी अतिरिक्त मार्जिन

कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स ने 12 मई ये जीरा के वायदा कारोबार पर 2 फीसदी अतिरिक्त मार्जिन लगाने का फैसला किया है। यह फैसला शॉर्ट व लांग साइड के सभी चालू और आगे लांच होने वाले अनुबंधों पर प्रभावी होगा।

एनसीडीईएक्स में बीते कुछ महीनों से लगातार तेजी देखी जा रही है। महीने भर में जीरा 20 फीसदी तक महंगा हो चुका है। बुधवार को जीरा का जून कॉन्ट्रैक्ट 49,840 रुपये प्रति क्विंटल के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया। इस साल जीरा के वायदा भाव करीब करीब दोगुने बढ़ चुके हैं।

अतिरिक्त मार्जिन के बावजूद जीरा की कीमतों में तेजी

बुधवार को जीरे के भाव सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के बाद इसके वायदा कारोबार पर 2 फीसदी अतिरिक्त मार्जिन लगाने का फैसला हुआ था। जिससे बुधवार को जीरा का जून कॉन्ट्रैक्ट 135 रुपये की गिरावट के जरूर खुला, लेकिन पूरे कारोबारी दिन उतार-चढाव देखा गया और अंत में यह 10 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।

मार्जिन लागू होने के दिन यानी शुक्रवार को भी यह कॉन्ट्रैक्ट 65 रुपये की गिरावट के साथ खुला। लेकिन खबर लिखे जाने के समय 155 रुपये की तेजी के साथ 48,320 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 48,500 रुपये के भाव पर आज दिन का उच्च और 48,100 रुपये क्विंटल के भाव पर निचला स्तर छू लिया। इस समय मई वायदा 110 रुपये की तेजी के साथ 47,820 रुपये क्विंटल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 1:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement