facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cumin price: त्योहारी सीजन में जीरा के भाव बढ़ने की संभावना; 29,000 रुपये क्विंटल तक पहुंच सकते हैं रेट

Advertisement

सप्ताह भर पहले जीरे का भाव 24,390 रुपये प्रति क्विंटल था।

Last Updated- September 03, 2024 | 5:35 PM IST
Cumin price: Cumin seasoning became cheaper, price decreased by about 13 percent in a month

बीते कुछ दिनों से जीरा की कीमतों में सुधार देखने को मिल रहा है। इसकी वजह निचले भाव पर इसकी खरीद बढ़ना है। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में जीरा के भाव में और तेजी देखने को मिल सकती है क्योंकि आगे इसकी त्योहारी मांग बढ़ने की संभावना है।

कितने चढ़े जीरा के भाव?

कमोडिटी एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर जीरा अक्टूबर अनुबंध आज खबर लिखे जाने के समय 25,450 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सप्ताह भर पहले इसका भाव 24,390 रुपये प्रति क्विंटल था। इस तरह एक सप्ताह के दौरान जीरा के भाव करीब एक हजार रुपये चढ़ चुके हैं।

कमोडिटी विश्लेषक और एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड में सीनियर एसोसिएट्स (रिसर्च) रविशंकर पांडेय ने बताया कि पिछले महीने मुनाफावसूली के कारण जीरा के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई। अब इस महीने निचले भाव पर मांग निकलने से इसकी खरीद बढ़ रही है। इसलिए जीरा की कीमतों में सुधार देखने को मिला है। कमोडिटी विश्लेषक इंद्र जीत पॉल ने कहा कि एक सप्ताह में जीरा के भाव 3.5 फीसदी बढ़ चुके हैं।

कितना और महंगा हो सकता है जीरा?

जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में जीरा के भाव में तेजी आने की संभावना है। पांडेय ने कहा कि अब त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में आगे त्योहारों पर जीरा की मांग बढ़ने की संभावना है। ऐसे में अगले महीने तक जीरा के भाव बढ़कर 28,000 से 29,000 रुपये प्रति क्विंटल तक जा सकते हैं।

पांडेय कहते हैं कि अब किसानों के पास जीरा बहुत कम है। ज्यादातर जीरा स्टॉकिस्टों के पास है और उनकी खरीद 24 से 25 हजार रुपये के बीच है। वर्तमान भाव इसी के आस पास चल रहे हैं। इसलिए अब जीरा की कीमतों में तेजी का ही रुझान दिख रहा है। पॉल कहते हैं कि त्योहारी मांग के सहारे जीरा के भाव 28,000 रुपये क्विंटल तक बढ़ सकते हैं।

Advertisement
First Published - September 3, 2024 | 5:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement