facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cumin Seed: जीरा मिनी कॉन्ट्रैक्ट हुआ लॉन्च, अब कम पैसे लगाकर भी कर सकते हैं फ्यूचर्स में ट्रेडिंग

Advertisement

पिछले साल जीरा की बोआई कम होने से इस साल इसके उत्पादन में गिरावट आई थी। अब इस साल जीरा की बोआई खूब हो रही है।

Last Updated- December 19, 2023 | 6:08 PM IST
jeera bhav today

कमोडिटी एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पर आज जीरा मिनी (JEERAMINI) कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च हो गया। यह जनवरी, मार्च और अप्रैल तीन कॉन्ट्रैक्ट में लॉन्च हुआ है। इस कॉन्ट्रैक्ट के कारोबार में लॉट साइज को कम रखा गया है। जीरा कॉन्ट्रैक्ट में लॉट साइज 3 टन है, जबकि जीरा मिनी कॉन्ट्रैक्ट में लॉट साइज एक टन रखा गया है।

जीरा मिनी कॉन्ट्रैक्ट का डिलीवरी केंद्र ऊंझा होगा। इसके अलावा एक अतिरिक्त डिलीवरी केंद्र जोधपुर रखा गया है। आज कारोबार शुरू होने के पहले दिन जीरा मिनी जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 37,500 रुपये के भाव पर खुला, जबकि मार्च कॉन्ट्रैक्ट 31,100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खुला।

रकबा बढ़ने से लगातार गिर रहे हैं जीरा के वायदा भाव

पिछले साल जीरा की बोआई कम होने से इस साल इसके उत्पादन में गिरावट आई थी। अब इस साल जीरा की बोआई खूब हो रही है। प्रमुख जीरा उत्पादक राज्य राजस्थान में ताजा आंकड़ों के मुताबिक 6.6 लाख हेक्टेयर में जीरा की बोआई हो चुकी है, जो पिछले साल की बोआई 5.6 लाख हेक्टेयर से अधिक है। दूसरे बड़े जीरा उत्पादक राज्य गुजरात में 4.33 लाख हेक्टेयर में जीरा बोया जा चुका है। पिछले यह साल इसका रकबा 2.24 लाख हेक्टेयर था। जीरे का रकबा बढ़ने से इसकी कीमतों में तेज गिरावट देखी जा रही है।

आज जीरा दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,535 रुपये की गिरावट के साथ 36,910 रुपये के भाव पर खुला और खबर लिखे जाने के समय यह 1,745 रुपये की गिरावट के साथ 36,910 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय जीरा मार्च कॉन्ट्रैक्ट 790 रुपये की गिरावट के साथ 30,900 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस साल जीरे के दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट ने सितंबर महीने में 68,500 रुपये क्विंटल के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था। इस तरह देखा जाए तो इस समय जीरे के वायदा भाव अपने सर्वोच्च स्तर से करीब 46 फीसदी घट चुके हैं। इस महीने जीरे के दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट में 15 फीसदी से ज्यादा गिरावट आ चुकी है।

Advertisement
First Published - December 19, 2023 | 6:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement