facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नई आवक से सस्ता होने लगा जीरा, 10-12 दिनों में 10 फीसदी से ज्यादा हुआ सस्ता

Advertisement
Last Updated- February 14, 2023 | 3:30 PM IST
Cumin price: Cumin seasoning became cheaper, price decreased by about 13 percent in a month

जीरे (Cumin) की नई फसल की आवक शुरू हो गई है। जिससे इसके दाम भी गिरने लगे हैं। बीते 10-12 दिनों में जीरा 10 फीसदी से ज्यादा सस्ता हो चुका है।

जानकारों के मुताबिक शार्ट में जीरे की कीमतों में और गिरावट आ सकती है, जबकि लंबी अवधि जीरे के दाम फिर से बढ सकते हैं क्योंकि इस साल जीरे की पैदावार कम होने का अनुमान है।

10 फीसदी से ज्यादा सस्ता हुआ जीरा

कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स में इस माह 3 फरवरी को जीरे के अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ने 34,740 रूपये का उच्च स्तर छुआ था। यह कॉन्ट्रैक्ट खबर लिखे जाने के समय आज गिरकर 31,010 रुपये प्रति क्विंटल के निचले स्तर तक चला गया।

इस दौरान मई कॉन्ट्रैक्ट 33,900 रूपये का उच्च स्तर छूने के बाद आज गिरकर 31,000 रुपये क्विंटल के निचले स्तर तक आ गया। आज इस कॉन्ट्रैक्ट के भाव में करीब 2.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

ओरिगो कमोडिटीज में सीनियर मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) इंद्रजीत पॉल ने बताया कि नई आवक के दबाव में बीते कुछ दिनों से जीरे के दाम गिर रहे हैं। ऊंझा मंडी में जीरे के हाजिर भाव अभी 32 हजार क्विंटल के आस पास चल रहे हैं। अगले 15 से 20 दिनों में जीरे की आवक और जोर पकडेगी।

ऐसे में भाव गिरकर 30 हजार रुपये से नीचे जा सकते हैं। एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक ऊंझा मंडी में नया जीरा आने लगा है। आगे आपूर्ति बढ़ने से इसकी कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

जीरा उत्पादन करीब 8 फीसदी घटने का अनुमान

पॉल कहते हैं कि गुजरात में जीरे की बोआई 6 फीसदी कम हुई है। राजस्थान में प्रतिकूल मौसम के कारण इसकी उत्पादकता में कमी आने की आशंका है। ऐसे में जीरे का उत्पादन इस साल घट सकता है।

इस साल 5.80 लाख टन जीरे का उत्पादन होने का अनुमान है, जो पिछले साल के उत्पादन 6.29 लाख टन से 7.79 फीसदी कम है। पॉल ने बताया कि अभी भले ही जीरे की नई आवक से इसके दाम गिर रहे हैं। लेकिन एक बार आवक का दबाव खत्म होने के बाद जीरा फिर से महंगा हो सकता है।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 3:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement