facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Currency Market: रुपया 11 पैसे गिरकर 84 रुपये प्रति डॉलर के करीब पहुंचा

Advertisement

रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप के बावजूद रुपया 83.86 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ, डॉलर सूचकांक में वृद्धि और विदेशी निवेशकों की बिकवाली बनी कारण

Last Updated- August 06, 2024 | 10:37 PM IST
Rupee vs Dollar

एशियाई मुद्राओं में गिरावट और विदेशी धन की नकासी के बीच मंगलवार को रुपया 11 पैसे गिरकर करीब 84 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। गिरावट के साथ रुपया 83.86 रुपये प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर बंद हुआ, जबकि सोमवार को 83.97 के निचले स्तर को छूने के बाद यह 83.85 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा बाजार के सभी सेग्मेंट में हस्तक्षेप किया, जिसकी वजह से तेज गिरावट नहीं हुई।

बाजार के हिस्सेदारों ने कहा कि विदेशी बाजार में डॉलर की मांग बहुत तेज थी, जिसकी वजह से भारतीय रुपये पर दबाव और बढ़ा। डॉलर सूचकांक मंगलवार को बढ़कर 103.11 पर पहुंच गया। इस सूचकांक से 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति का आकलन किया जाता है। डॉलर सूचकांक सोमवार को 102.68 पर बंद हुआ था।

बाजार के हिस्सेदारों ने कहा कि रिजर्व बैंक ने नॉन डिलिवरेबल फॉरवर्ड्स (एनडीएफ) बाजार, हाजिर ओवर द काउंटर (ओटीसी) और वायदा बाजार में डॉलर की बिक्री की जिससे विनिमय दर के उतार-चढ़ाव में कमी आई। एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘एनडीएफ बाजार में रिजर्व बैंक कारोबारी घंटों के पहले मौजूद था और उसके बाद वे हाजिर और वायदा बाजारों में भी थे।’

उन्होंने कहा, ‘अगले 2-3 कारोबारी सत्रों में रुपया 84 रुपये प्रति डॉलर के आंकड़े को छू सकता है।’ सोमवार को कारोबारी घंटों के बाद रुपया ऑफ-शोर मार्केट में गिरकर 84.20 प्रति डॉलर पर पहुंच गया था। हालांकि मंगलवार को यह 83.85 रुपये प्रति डॉलर पर खुला क्योंकि रिजर्व बैंक ने कारोबारी घंटों के पहले एनडीएफ मार्केट में हस्तक्षेप किया।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी में कोषागार के प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘रिजर्व बैंक सभी 3 बाजारों में मौजूद था और उन्होंने संभवतः करीब 1 अरब डॉलर की बिक्री मंगलवार को की है।’
रिजर्व बैंक ने बेहतर विदेशी मुद्रा भंडार बना रखा है। यह 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 667 अरब डॉलर था, जो 2024-25 में करीब 11 महीने के आयात के लिए पर्याप्त है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बार-बार कहा है कि वह विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए हस्तक्षेप करता है और उसका किसी खास स्तर का लक्ष्य नहीं है। भंसाली ने कहा, ‘कल (बुधवार को) रुपया 83.85 प्रति डॉलर से 84.05 प्रति डॉलर के बीच रह सकता है, क्योंकि डॉलर की खरीद जारी रहने की संभावना है और रिजर्व बैंक एक खास स्तर पर रुपये की मदद करेगा।’

अमेरिका में संभावित मंदी के साथ व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाले येन कैरी ट्रेड के लाभ खत्म होते जाने से मुद्रा बाजार की धारणा प्रभावित हुई है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, ‘रुपये में गिरावट आई, क्योंकि पिछले कुछ सत्रों से एफपीआई धन निकाल रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि येन का इस्तेमाल कर कैरी ट्रेड हमेशा निवेशकों में लोकप्रिय रहा है। लेकिन अब यह निवेशकों में अपनी चमक खो रहा है क्योंकि इससे नुकसान हो रहा है। अमेरिका में बेरोजगारी के समाचार आने के बाद यह हुआ है जिस पर बहुत बढ़ चढ़कर प्रतिक्रिया आ रही है क्योंकि इसे मंदी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

सबनवीस ने कहा कि यह कहा जा सकता है कि बाजारों ने अस्थिर भावनाओं के साथ ज्यादा प्रतिक्रिया दी है, बुनियादी बातों पर ध्यान नहीं दिया है। चालू वित्त वर्ष में डॉलर के मुकाबले रुपये में 0.7 फीसदी की गिरावट आई है और अगस्त में अब तक रुपया 0.3 फीसदी कमजोर हुआ है।

Advertisement
First Published - August 6, 2024 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement