facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शिकागो एक्सचेंज में कल रात की तेजी से सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

Advertisement

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो एक्सचेंज कल रात करीब 4.5 प्रतिशत मजबूत बंद हुआ और इसका असर सभी तेल तिलहन कीमतों में देखने को मिला।

Last Updated- May 11, 2024 | 4:15 PM IST
Vegetable Oil Import
Representative Image

Delhi: शिकागो एक्सचेंज में कल रात तेजी के बाद देश के बाजारों में शनिवार को सभी तेल तिलहनों के दाम मजबूत बंद हुए तथा सरसों, मूंगफली और सोयाबीन तेल-तिलहन ,कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम मजबूती दर्शाते बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो एक्सचेंज कल रात करीब 4.5 प्रतिशत मजबूत बंद हुआ और इसका असर सभी तेल तिलहन कीमतों में देखने को मिला। पिछले सप्ताह सोयाबीन डीगम तेल का दाम पहले के 915-920 डॉलर से बढ़कर 990-1,000 डॉलर प्रति टन हो गया।

इस तेजी ने सभी तेल तिलहनों के दाम को मजबूत कर दिया। किसान नीचे भाव मे बिकवाली नहीं कर रहे हैं। ब्रांडेड खाद्यतेल बनाने वाली कंपनियों के पास सरसों का स्टॉक नहीं है। किसी अफवाह में फंसकर किसानों ने अब तक बेसब्र बिकवाली का रास्ता नहीं चुना है।

इसी तरह बिनौले की उपलब्धता भी काफी कम है। किसान सोयाबीन की भी कम दाम में बिकवाली करने से बच रहे हैं। उन्हें सरकार की ओर से कोई रास्ता निकाले जाने की उम्मीद है ताकि देशी तेल तिलहन की बाजार में खपत की स्थिति तैयार हो। सरसों और मूंगफली अभी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे दाम पर बिक रहे हैं।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 5,535-5,585 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 6,150-6,425 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 14,850 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल 2,250-2,515 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 10,450 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 1,785-1,885 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 1,785-1,900 रुपये प्रति टिन। तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,750 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,350 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 8,750 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,800 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,875 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 9,000 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 4,885-4,905 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 4,685-4,725 रुपये प्रति क्विंटल। मक्का खल (सरिस्का)- 4,075 रुपये प्रति क्विंटल।

Advertisement
First Published - May 11, 2024 | 4:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement