facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Bullion Market: सोना 372 रुपये टूटकर 55,000 के नीचे उतरा, चांदी स्थिर

Advertisement
Last Updated- December 25, 2022 | 10:11 AM IST
Gold

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी का रुख होने के बीच दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को सोना 372 रुपये गिरकर 54,853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 55,225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 15 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 69,273 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो पिछले सत्र में 69,258 रुपये प्रति किलो पर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘दिल्ली में सोने (24 कैरेट) की हाजिर कीमत 372 रुपये की गिरावट के साथ 54,853 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,797.8 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की कीमत 23.74 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

यह भी पढ़ें: कृषि जिंस कारोबार पर एक साल और पाबंदी

परमार ने कहा, ‘अमेरिका में तीसरे तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़े उम्मीद से कहीं बेहतर आने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई। अमेरिका के आर्थिक आंकड़े बताते हैं कि वहां की अर्थव्यवस्था में, पहले के अनुमान से कहीं अधिक तेजी लौटी है। इससे डॉलर मजबूत हुआ और इसने फेडरल रिजर्व को मुद्रास्फीति के खिलाफ संघर्ष को आक्रामक बनाए रखने का मौका दिया है।’

 

Advertisement
First Published - December 23, 2022 | 6:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement