facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Bullion Market: सोने में 105 रुपये की गिरावट, चांदी 833 रुपये लुढ़की

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 7:34 PM IST
Gold silver price today

दिल्ली बुलियन मार्केट में मंगलवार को सोने का भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,265 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 833 रुपये लुढ़ककर 68,725 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘सोमवार को सोने की कीमत आठ माह के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद मंगलवार को कॉमेक्स में इसके भाव अपरिवर्तित रहे, जिसका कारण अमेरिकी डॉलर में आई गिरावट थी।’ विदेशी बाजारों में सोना अपरिवर्तित रुख के साथ 1,872 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी गिरावट के साथ 23.47 डॉलर प्रति औंस पर रही।

यह भी पढ़ें: SEA ने आरबीडी पामोलिन पर आयात शुल्क बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की मांग की

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा, ‘सोने की कीमतें सात सप्ताह के उच्चतम स्तर के आसपास बढ़ने के बाद स्थिर कारोबार कर रही है। निवेशक मुख्य रूप से अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के संबोधन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिससे केंद्रीय बैंक की ब्याज दर में वृद्धि के रुख का संकेत मिल सकता है।’

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 7:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement