facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Delhi Bullion Market: सोने की कीमतों में तेजी, चांदी फिसली

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 7:52 PM IST
Gold and Silver Rate today

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 59 रुपये बढ़कर 55,241 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 55,182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि चांदी की कीमत 194 रुपये की हानि के साथ 69,413 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 59 रुपये की तेजी के साथ 55,241 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। पिछले कुछ सत्रों में सोने की कीमतों में एक सीमित दायरे में घट-बढ़ हुई है।

निवेशकों को बाजार के आगे के संकेतों के लिए अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों का इंतजार है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,816.7 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की कीमत मामूली गिरावट के साथ 23.84 डॉलर प्रति औंस रह गई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी तथा रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भू-राजनीतिक चिंताओं के कारण वैश्विक वृद्धि दर में मंदी की आशंका के कारण इन दोनों बहुमूल्य धातुओं की निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में मांग बढ़ी है।’’ उन्होंने कहा, “इसके अलावा निवेशकों की निगाह अमेरिकी बेरोजगारी दावों के आंकड़ों पर भी होगी।

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement