facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Delhi Bullion Market: सोना मजबूती के साथ 55,000 रुपये के ऊपर, चांदी 70,000 के पार

Advertisement
Last Updated- December 27, 2022 | 4:56 PM IST
Gold and Silver Rate today

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 173 रुपये की तेजी के साथ 55,074 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 54,901 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 926 रुपये की तेजी के साथ 70,205 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘डॉलर में गिरावट आने से सोने की कीमतों में तेजी जारी रही।’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,807.60 डॉलर प्रति औंस तक जा पहुंचा, जबकि चांदी तेजी के साथ 24.19 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘डॉलर के कमजोर होने से एशियाई कारोबार में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी रही।

Advertisement
First Published - December 27, 2022 | 4:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement