facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Delhi Gold Rate (February 23): सोना 305 रुपये टूटा, चांदी में 805 रुपये की गिरावट

Advertisement

सोने का भाव कमजोर होकर 56,035 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, वहीं चांदी भी टूटकर 65,095 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई

Last Updated- February 23, 2023 | 6:15 PM IST
Gold

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 305 रुपये कमजोर होकर 56,035 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 805 रुपये टूटकर 65,095 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 305 रुपये नुकसान के साथ 56,035 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 21.57 डॉलर प्रति औंस रह गई।

गांधी ने कहा कि एशियाई कारोबार में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने की कीमतों में गिरावट रही।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व की ताजा नीतिगत बैठक के ब्योरे आने के बाद सोने में गिरावट रही। बैठक के ब्योरे से यह संकेत मिला कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति के दबाव को कम करने के लिए ब्याज दरों को अधिक समय तक ऊंचा बनाए रख सकता है।’’

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 6:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement