facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Gold Rate: सोने में 128 रुपये की तेजी, 57,275 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुआ बंद

Advertisement

चांदी की कीमत 38 रुपये गिरकर 67,975 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंची

Last Updated- February 07, 2023 | 5:33 PM IST
Gold

मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 128 रुपये मजबूत होकर 57,275 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,147 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 38 रुपये की गिरावट के साथ 67,975 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 128 रुपये की तेजी के साथ 57,275 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।’’ विदेशी बाजारों में सोने का भाव मजबूती दर्शाता 1,874 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 22.42 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रुख के साथ कारोबार कर रही थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘इस सप्ताह निवेशकों की निगाह रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक पर होगी।’’

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 5:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement