facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Delhi Gold Rate: सोना 60,000 के पार, चांदी ने भी लगाई लंबी छलांग

Advertisement
Last Updated- March 20, 2023 | 6:03 PM IST
Gold and Silver Rate today

विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 1,400 रुपये की तेजी के साथ 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर को छू गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,860 रुपये के उछाल के साथ 69,340 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 1,400 रुपये की तेजी के साथ 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 2,005 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव तेजी के साथ 22.55 डॉलर प्रति औंस हो गया।

गांधी ने कहा कि एशियाई कारोबार के घंटों में सोमवार को कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी रही और यह 52 सप्ताह के नए उच्चस्तर 2,005 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति के खिलाफ अपनी लड़ाई में फेडरल रिजर्व कम आक्रामक है। बैंकिंग संकट की लहर ने वैश्विक बाजारों को हिलाकर रख दिया है। इससे सर्राफा में तीन साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि दर्ज हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 60,000 रुपये से ऊपर के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।’’

Advertisement
First Published - March 20, 2023 | 6:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement