facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Gold Rate: सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 140 रुपये मजबूत

Advertisement

सोने का भाव 56,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया; जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 65,720 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई

Last Updated- February 16, 2023 | 5:02 PM IST
Gold and Silver Rate today

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 56,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 140 रुपये बढ़कर 65,720 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 56,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,840 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 21.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि डॉलर इंडेक्स में मामूली गिरावट के बीच कॉमेक्स में एशियाई कारोबारी घंटों में सोना गुरुवार को मजबूत चल रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, अगले कुछ सत्रों में सोने को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि अमेरिका के हालिया उत्साहजनक आंकड़ों ने उम्मीदों को बल दिया है कि फेडरल रिजर्व ऊंची मुद्रास्फीति पर अंकुश के लिए ब्याज दरों में वृद्धि को जारी रखेगा।’’

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 5:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement