facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Gold Rate: सोने में 285 रुपये की गिरावट, चांदी 620 रुपये फिसली

Advertisement

सोने का भाव गिरकर 55,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा; वहीं चांदी की कीमत भी घटकर 65,005 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई

Last Updated- February 17, 2023 | 5:38 PM IST
Gold

कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 285 रुपये की गिरावट के साथ 55,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,235 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 620 रुपये घटकर 65,005 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 285 रुपये की गिरावट के साथ 55,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,821 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 21.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि उम्मीद से कहीं बेहतर अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों के सामने आने तथा फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की आक्रामक टिप्पणी आने से सोने में गिरावट रही।

Advertisement
First Published - February 17, 2023 | 5:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement