facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Gold Rate: सोना 310 रुपये टूटा, चांदी 90 रुपये फिसली

Advertisement
Last Updated- March 15, 2023 | 6:18 PM IST
Gold

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 310 रुपये की गिरावट के साथ 57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 90 रुपये के नुकसान के साथ 66,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 310 रुपये की गिरावट के साथ 57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,891 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी का भाव 21.61 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा। गांधी ने कहा कि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने के बाद अगली बैठक में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना के बीच अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में तेजी रही।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 6:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement