facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Delhi Gold Rate: सोना 355 रुपये टूटा, चांदी 420 रुपये फिसली

Advertisement
Last Updated- April 10, 2023 | 6:36 PM IST
Gold

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 355 रुपये की गिरावट के साथ 60,095 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 420 रुपये की गिरावट के साथ 73,680 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 355 रुपये टूटकर 60,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,997 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 24.85 डॉलर प्रति औंस रह गई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘अमेरिकी में रोजगार के अपेक्षाकृत बेहतर आंकड़ों के साथ श्रम बाजार की स्थिति को देखते हुए अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मई में अपनी नीतिगत बैठक में एक बार और ब्याज दर बढ़ाये जाने की संभावनाओं के बीच सोमवार को कॉमेक्स (जिंस बाजार) में एशियाई कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।’

Advertisement
First Published - April 10, 2023 | 6:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement