facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Gold Rate: सोने में मामूली तेजी, चांदी स्थिर

Advertisement

सोने का भाव मजबूत होकर 57,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा

Last Updated- February 09, 2023 | 6:47 PM IST
Gold and Silver rate

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 35 रुपये मजबूत होकर 57,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,375 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत पांच रुपये की गिरावट के साथ 67,941 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 35 रुपये की तेजी के साथ 57,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,880 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा, जबकि चांदी में भी 22.50 डॉलर प्रति औंस पर कोई बदलाव नहीं हुआ।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा, ‘फेडरल रिजर्व के अधिकारियों से मौद्रिक नीति पर आक्रामक संकेतों के बीच सोना एक सीमा में स्थिरता के साथ कारोबार कर रहा है।

दमानी ने कहा कि आश्चर्यजनक अमेरिकी नौकरियों के आंकड़ों के बाद अब जनवरी के लिए अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति आंकड़े पर ध्यान रहेगा, जो अगले सप्ताह आने वाला है।

Advertisement
First Published - February 9, 2023 | 6:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement