facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Gold-Silver Price: सोना 510 रुपये हुआ सस्ता, 60 हजार के नीचे आया; चांदी भी हुई सस्ती

Advertisement
Last Updated- April 19, 2023 | 5:53 PM IST
Jewellery Stock

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में बुधवार को सोने (Gold) का भाव 510 रुपये की गिरावट के साथ 59,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। HDFC सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 920 रुपये की गिरावट के साथ 74,680 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 510 रुपये घटकर 59,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।’

Also Read: Gold price today : चांदी के वायदा भाव फिर 75 हजार पार, सोना भी चमका

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,986 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी फिसलकर 24.79 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने तथा बॉन्ड आय घटने के कारण बुधवार को एशियाई कारोबार के घंटों में सोने की कीमतों में गिरावट आई।

Advertisement
First Published - April 19, 2023 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement