facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Gold-Silver Price: सोना 225 रुपये टूटा, चांदी 380 रुपये फिसली

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 6:44 PM IST
Jewellery Stock

बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 225 रुपये के नुकसान के साथ 60,075 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। HDFC सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 380 रुपये की गिरावट के साथ 75,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक – जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत 225 रुपये की गिरावट के साथ 60,075 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी।’

Also Read: Sovereign Gold Bond : 3 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा डिस्काउंट पर मिल रहा है SGB में निवेश का मौका

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,987 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी घटकर 25.05 डॉलर प्रति औंस रह गई। मंगलवार को एशियाई बाजारों के कारोबार के घंटों में सोने में गिरावट का रुख था।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 6:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement