facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Gold-Silver Price: सोना 250 रुपये चढ़ा, चांदी 540 रुपये मजबूत

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 5:08 PM IST
Gold-Silver Price today

वैश्चिक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 250 रुपये की तेजी के साथ 63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। HDFC सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 540 रुपये की तेजी के साथ 73,140 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 250 रुपये की तेजी के साथ 63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।’ विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,974 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 23.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। बुधवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में तेजी रही।

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 5:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement