facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Gold-Silver Rate: गोल्ड में 180 रुपये की गिरावट, चांदी 240 रुपये फिसली

Advertisement
Last Updated- April 18, 2023 | 6:30 PM IST
Gold all time high

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 180 रुपये की गिरावट के साथ 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 240 रुपये की गिरावट के साथ 75,780 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली बाजार में सोने का हाजिर भाव 180 रुपये घटकर 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।’’

गांधी ने कहा, ‘‘अक्षय तृतीया के पहले तथा हाल में कीमतों में तकनीकी सुधार होने के बाद घरेलू बाजार में सोने की मांग में सुधार होने की उम्मीद है। अक्षय तृतीया को सोने की खरीद के लिए शुभ दिन माना जाता है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 2,003 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी फिसलकर 25.15 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Advertisement
First Published - April 18, 2023 | 6:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement