facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Gold-Silver Rate: सोना 330 रुपये चढ़कर 61 हजार के पार, चांदी में 840 रुपये का उछाल

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 2,011 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 25.17 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Last Updated- April 12, 2023 | 5:58 PM IST
Gold silver price today

मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 330 रुपये की मजबूती के साथ 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 840 रुपये की तेजी के साथ 75,780 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 330 रुपये बढ़कर 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 2,011 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 25.17 डॉलर प्रति औंस हो गई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘डॉलर में आई गिरावट के कारण सोने की कीमतों में तेजी रही। ब्याज दर के बारे में आगे के संकेत के लिए निवेशकों की निगाह दिन के उत्तरार्द्ध में आने वाले अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर है।’

उन्होंने कहा, ‘मुद्रास्फीति आंकड़े आने के बाद हमारी एफओएमसी बैठक के ब्योरे और उसके बाद फेडरल रिजर्व के अधिकारियों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल की टिप्पणियों पर भी नजर होंगी।’

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 5:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement