facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Gold Silver Rate: चांदी में आई 2,300 रुपये की दमदार उछाल, सोना 400 रुपये चढ़ा

Advertisement

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था

Last Updated- July 13, 2023 | 6:53 PM IST
Gold

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 400 रुपये की तेजी के साथ 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत 2,300 रुपये के जोरदार उछाल के साथ 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 400 रुपये की तेजी के साथ 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी।

विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,960 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी बढ़त के साथ 24.17 डॉलर प्रति औंस पर थी।

गांधी ने कहा कि अमेरिका के उपभोक्ता मुद्रास्फीति के आंकड़े उम्मीद से कम रहने के बाद कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी आई और इसमें चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर कारोबार हुआ। इससे यह उम्मीद बढ़ी है कि फेडरल रिजर्व का दर वृद्धि चक्र समाप्त हो सकता है।

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 6:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement