facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Gold – Sliver Rate: सोना 1,025 रुपये की छलांग के साथ 61,080 के लाइफटाइम हाई पर, चांदी भी 74 हजार के करीब पहुंची

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 6:22 PM IST
gold Silver price today

मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 1,025 रुपये के उछाल के साथ 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,055 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,810 रुपये के उछाल के साथ 73,950 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 1,025 रुपये की तेजी के साथ 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’ उन्होंने कहा, ‘घरेलू बाजार में सोने का भाव अपने ताजा सर्वकालिक उच्चस्तर यानी 61,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को लांघ गया।’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ 2,027 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 24.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। अमेरिकी रोजगार के आंकड़े अनुमान से कहीं कम रहने के बीच कॉमेक्स में सोने की कीमतों में बुधवार को एशियाई कारोबारी घंटों में तेजी आई और इसमें मार्च, 2022 के बाद से 1.80 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है।

गांधी ने कहा कि इसके अतिरिक्त अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़े आने के बाद अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड आय में गिरावट आई है जिससे सर्राफा कीमतों में तेजी आई।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 6:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement