facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

धनतेरस की शुरुआत धीमी रही; आभूषण विक्रेताओं को दिन में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गई। हालांकि, चांदी 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

Last Updated- October 29, 2024 | 1:23 PM IST
Gold Silver Price Today

धनतेरस की सुबह आभूषण विक्रेताओं के लिए धीमी रही हालांकि उन्हें शाम तक ग्राहकों की संख्या तथा बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। सोने की ऊंची कीमत के कारण इसकी त्योहारी मांग कम होने की आशंका है।

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के चेयरमैन संयम मेहरा ने कहा, ‘‘कामकाजी दिन होने के कारण सुबह के समय लोगों की कम संख्या देखने को मिली क्योंकि लोग कार्यालय जा रहे हैं। हालांकि, हमें दोपहर दो-ढाई बजे से देर शाम तक ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा कि सोने की ऊंची कीमतों के हिसाब से बिक्री प्रभावित होगी। इस धनतेरस पर कारोबार पिछले साल की तुलना में पांच प्रतिशत कम या पिछले साल के बराबर रहने का अनुमान है।

धनतेरस को कीमती धातुओं, सोने तथा चांदी के आभूषणों की खरीद के लिए शुभ दिन माना जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस धनतेरस पर 20 टन बिक्री की उम्मीद है, जो पिछले साल के बराबर है। हालांकि, सोने की ऊंची कीमतों से बिक्री प्रभावित हो सकती है।’’

Also read: Dhanteras 2024: कब तक खरीदेंगे सोना; स्मार्ट इन्वेस्टर की तरह पेपर गोल्ड में करें निवेश, मिलेगा ज्यादा फायदा

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गई। 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शनिवार को क्रमश: 81,500 रुपये और 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि, चांदी 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन (पूर्वी क्षेत्र) ने कहा, ‘‘वैश्विक अनिश्चितताओं तथा भू-राजनीतिक स्थितियों के बीच सोने की चमक कायम है, जबकि चांदी एक किफायती विकल्प के रूप में लोकप्रिय बनी है।’’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमओएफएसएल) ने हालांकि अनुमान लगाया गया कि चांदी की कीमतें संभावित रूप से सोने से आगे निकल सकती हैं। एमओएफएसएल का अनुमान है कि औद्योगिक मांग तथा सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी के कारण 12-15 महीने के भीतर एमसीएक्स पर चांदी 1,25,000 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं सोना क्रमशः 81,000 से 86,000 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 1:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement