facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सितंबर के पहले पखवाड़े में घटी डीजल की बिक्री, पेट्रोल की मांग बढ़ी

Advertisement

पेट्रोल की मांग भी सितंबर के पहले पखवाड़े में पिछले साल की समान अवधि से 1.2 प्रतिशत बढ़कर 13 लाख टन रही।

Last Updated- September 17, 2023 | 10:40 PM IST
Petrol-Diesel Prices

भारत में डीजल की बिक्री सितंबर के पहले पखवाड़े में घटी है। बारिश के कारण मांग घटने और देश के कुछ हिस्सों में औद्योगिक गतिविधियां धीमी होने से इस सबसे ज्यादा इस्तेमाल वाले ईंधन की मांग लगातार दूसरे माह गिरावट आई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सार्वजनिक क्षेत्र की तीन पेट्रोलियम कंपनियों की डीजल बिक्री में सितंबर के पहले पखवाड़े में सालाना आधार पर गिरावट आई, जबकि पेट्रोल की मांग में मामूली वृद्धि हुई है। देश में सबसे अधिक इस्तेमाल वाले ईंधन डीजल की खपत सालाना आधार पर एक से 15 सितंबर के बीच 5.8 प्रतिशत गिरकर 27.2 लाख टन रह गई।

अगस्त के पहले पखवाड़े में भी खपत में इसी अनुपात में गिरावट आई थी। मासिक आधार पर डीजल की बिक्री 0.9 प्रतिशत बढ़ी है। अगस्त के पहले पखवाड़े में डीजल की बिक्री 27 लाख टन रही थी। डीजल की बिक्री आमतौर पर मानसून के महीनों में गिर जाती है क्योंकि बारिश के कारण कृषि क्षेत्र में मांग कम हो जाती है। सिंचाई, कटाई और परिवहन के लिए इस ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़ें : Edible Oil Price: विदेशों बाजारों में मजबूती से बीते सप्ताह सभी खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

इसके अलावा बारिश के कारण वाहनों की आवाजाही भी कम होती है। अप्रैल और मई में डीजल की खपत क्रमशः 6.7 प्रतिशत और 9.3 प्रतिशत बढ़ी थी। इसकी वजह यह है कि उस समय खेती के लिए डीजल की मांग में उछाल आया था। इसके अलावा गर्मी से बचाव के लिए वाहनों में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ा था। हालांकि, मानसून के आगमन के बाद जून के दूसरे पखवाड़े से डीजल की मांग घटने लगी थी।

जुलाई के पहले पखवाड़े में इसमें गिरावट आई थी, लेकिन उस महीने के दूसरे पखवाड़े में इसमें तेजी रही थी। पेट्रोल की मांग भी सितंबर के पहले पखवाड़े में पिछले साल की समान अवधि से 1.2 प्रतिशत बढ़कर 13 लाख टन रही। अगस्त के पहले पखवाड़े में इसमें आठ प्रतिशत की गिरावट आई थी। जुलाई के पहले पखवाड़े में पेट्रोल की खपत में 10.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी, लेकिन दूसरे पखवाड़े में बिक्री में सुधार आया था। आंकड़ों के अनुसार, मासिक आधार पर सितंबर में पेट्रोल की बिक्री 8.8 प्रतिशत बढ़ी है।

भारत की अर्थव्यवस्था ने उल्लेखनीय जुझारू क्षमता का प्रदर्शन किया है और 2023 की पहली छमाही में इसके ज्यादातर प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। इससे ईंधन की मांग बढ़ रही है। सितंबर के पहले पखवाड़े में पेट्रोल की खपत कोविड महामारी से प्रभावित अवधि यानी 1-15 सितंबर, 2021 की तुलना में 29.2 प्रतिशत अधिक रही है। वहीं महामारी-पूर्व की अवधि यानी सितंबर, 2019 की तुलना में 20.8 प्रतिशत अधिक है। डीजल की खपत 1-15 सितंबर, 2021 की तुलना में 26 प्रतिशत और 1-15 सितंबर, 2019 की तुलना में 36.4 प्रतिशत अधिक रही है। हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : गेहूं की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए सरकार ने स्टॉक सीमा घटाई

इससे विमान ईंधन यानी एटीएफ की मांग सितंबर के पहले पखवाड़े में 6.8 प्रतिशत बढ़कर 2,92,500 टन पर पहुंच गई है। सितंबर, 2021 के पहले पखवाड़े की तुलना में यह 53.9 प्रतिशत अधिक रही है। हालांकि, सितंबर, 2109 से यह पांच प्रतिशत कम है। मासिक आधार पर जेट ईंधन की बिक्री 1.8 प्रतिशत घटी है। एक से 15 अगस्त, 2023 के दौरान एटीएफ की बिक्री 2,98,000 टन रही थी।

रसोई गैस या एलपीजी की बिक्री समीक्षाधीन अवधि में सालाना आधार पर 10.2 प्रतिशत बढ़कर 13.6 लाख टन पर पहुंच गई। सितंबर, 2021 के पहले पखवाड़े की तुलना में यह 15.5 प्रतिशत तथा कोविड-पूर्व की सितंबर, 2019 की समान अवधि की तुलना में यह 35 प्रतिशत अधिक है। मासिक आधार पर एलपीजी की मांग 12 प्रतिशत बढ़ी है। अगस्त के पहले पखवाड़े में एलपीजी की बिक्री 12.1 लाख टन रही थी।

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 2:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement