facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Edible Oil Import: जुलाई में रिकॉर्ड आयात के बाद अगस्त में घटा खाद्य तेलों का आयात

Advertisement

चालू तेल वर्ष में अगस्त महीने में सालाना और मासिक दोनों आधार पर खाद्य तेलों के आयात में कमी आई है। चालू तेल वर्ष के पहले 10 माह में भी कुल खाद्य तेल आयात घटा है।

Last Updated- September 12, 2024 | 2:27 PM IST
Edible oil
Representative image

Edible Oil Import: चालू तेल वर्ष (नवंबर से अक्टूबर) के दौरान जुलाई में रिकॉर्ड खाद्य तेल आयात के बाद अगस्त में इनका आयात धीमा पड़ गया। अगस्त महीने में सालाना और मासिक दोनों आधार पर खाद्य तेलों के आयात में गिरावट दर्ज की गई है। चालू तेल वर्ष के पहले 10 महीने में खाद्य तेल आयात 3 फीसदी घटा है। इस दौरान रिफाइंड तेलों की हिस्सेदारी में भी कमी दर्ज की गई है, जबकि कच्चे पाम तेल की हिस्सेदारी बढ़ी है। इस बीच, खाद्य तेल उद्योग ने सरकार से रिफाइंड और क्रूड दोनों खाद्य तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाने की मांग की है।

अगस्त में कितना हुआ खाद्य तेलों का आयात?
एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अगस्त महीने में 15.36 लाख टन खाद्य तेलों का आयात हुआ, जो पिछली समान अवधि के आयात 18.52 लाख टन से करीब 16 फीसदी कम है। साथ ही यह जुलाई महीने के आयात 18.40 लाख टन से भी करीब 15 फीसदी कम है। अखाद्य तेलों को मिलाकर अगस्त में कुल तेलों का आयात 16 फीसदी घटकर 15.63 लाख टन दर्ज किया गया। इन तेलों के आयात में इतनी बड़ी गिरावट की वजह जुलाई में रिकॉर्ड आयात के बाद रिफाइंड तेल यानी आरबीडी पामोलीन, क्रूड पाम तेल और सूरजमुखी तेल का आयात कम होना है। जुलाई में 1.36 लाख टन आरबीडी पामोलीन का आयात हुआ था, जो अगस्त में गिरकर 92 हजार टन रह गया। इसी तरह जुलाई में 3.66 लाख टन के मुकाबले अगस्त में सूरजमुखी तेल का आयात घटकर 2.84 लाख टन रह गया।

तेल वर्ष 23-24 की नवंबर-अगस्त अवधि में कितना हुआ खाद्य तेल आयात?
चालू तेल वर्ष में जुलाई तक खाद्य तेलों के कुल आयात में बढ़ोतरी देखी गई। लेकिन अगस्त महीने में 16 फीसदी की बड़ी गिरावट के बाद अब चालू तेल वर्ष में कुल खाद्य तेल आयात में कमी आने लगी है। SEA के मुताबिक चालू तेल वर्ष की नवंबर-अगस्त अवधि में 134.71 टन खाद्य तेल आयात हुए, जो पिछली समान अवधि में आयात हुए 139.74 लाख टन से 3.5 फीसदी कम है। अखाद्य तेलों को मिलाकर कुल खाद्य तेल आयात पहले 10 महीने में 3 फीसदी घटकर 136.87 लाख टन दर्ज किया गया।

रिफाइंड तेलों की हिस्सेदारी घटी, कच्चे पाल तेल की बढ़ी
चालू तेल वर्ष के पहले 10 माह के दौरान रिफाइंड तेलों की हिस्सेदारी में कमी देखने को मिल रही है। चालू तेल वर्ष में अगस्त 16.10 लाख टन रिफाइंड तेलों का आयात हुआ, जिसकी कुल खाद्य तेल आयात में हिस्सेदारी 12 फीसदी रही, जो पिछले तेल वर्ष की समान अवधि में आयात हुए 19.24 लाख टन तेल के साथ 14 फीसदी हिस्सेदारी से कम है। इसी अवधि में कच्चे पाम तेल की हिस्सेदारी 86 फीसदी से बढ़कर 88 फीसदी हो गई है। हालांकि इस दौरान कच्चे पाम तेल का आयात 120.50 लाख टन से घटकर 118.60 लाख टन रह गया। लेकिन कच्चे पाम तेल का आयात रिफाइंड तेलों की तुलना में कम घटा है।

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 2:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement