facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Edible Oil Import: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है खाने के तेल का आयात, अगस्त में 33 फीसदी बढ़ा

Advertisement

अगस्त तक कुल खाद्य तेल आयात में 24 फीसदी इजाफा हुआ है। इस तेल वर्ष के दौरान खाद्य तेलों के आयात का पिछला रिकॉर्ड टूट सकता है।

Last Updated- September 14, 2023 | 4:37 PM IST
Edible oil

Edible Oil Import: देश में चालू तेल वर्ष के दौरान खाद्य तेलों का आयात बढ़ रहा है। अगस्त महीने में रिकॉर्ड खाद्य तेलों (edible oil price) का आयात हुआ है और इसमें सालाना आधार पर 33 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगस्त तक कुल खाद्य तेल आयात में 24 फीसदी इजाफा हुआ है। इस तेल वर्ष के दौरान खाद्य तेलों के आयात का पिछला रिकॉर्ड टूट सकता है।

अगस्त में आयात 33 फीसदी बढ़कर 18.66 लाख टन
सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अगस्त महीने में 18.66 लाख टन खाद्य तेलों (इसमें करीब 14 हजार गैर खाद्य तेल शामिल है) का आयात हुआ है, जो पिछले अगस्त में आयात हुए 14.81 लाख टन तेल (करीब 26 हजार गैर खाद्य तेल भी शामिल) से 33 फीसदी ज्यादा है।

यह भी पढ़ें : टमाटर के भाव गिरने से अब मुश्किल में किसान, उपभोक्ताओं को राहत

चालू तेल वर्ष में नई ऊंचाई पर पहुंचेगा आयात
एसईए के मुताबिक इस तेल वर्ष में खाद्य तेलों के आयात का रिकॉर्ड टूट सकता है। अक्टूबर में समाप्त होने वाले चालू वर्ष में 160 से 165 लाख टन खाद्य तेलों का आयात होने का अनुमान है। जो अब तक रिकॉर्ड खाद्य तेल आयात होगा। इससे पहले खाद्य तेलों के आयात का रिकॉर्ड वर्ष 2016-17 के दौरान 151 लाख टन था। चालू तेल वर्ष में अगस्त तक खाद्य व गैर खाद्य मिलाकर कुल 141.21 लाख टन तेल आयात हो चुके हैं, जो पिछली समान अवधि से 24 फीसदी ज्यादा हैं। इस तेल वर्ष में अगस्त तक 19.24 लाख टन रिफाइंड तेल और 120.50 लाख टन कच्चे खाद्य तेल आयात हो चुके हैं। अगस्त तक 82.46 लाख टन पाम तेल का आयात हुआ है। पिछली समान अवधि में यह आंकड़ा 58.56 लाख टन था।

कच्चे सोयाबीन तेल का आयात घटा, जबकि कच्चे सूरजमुखी तेल का बढ़ा
चालू तेल वर्ष में अगस्त तक कच्चे सोयाबीन तेल के आयात में कमी आई है,जबकि कच्चे सूरजमुखी तेल के आयात में इजाफा हुआ है। देश में अगस्त तक 31.82 लाख टन कच्चे सोयाबीन तेल का आयात हो चुका है, जो पिछली समान अवधि के 35.75 लाख टन आयात से करीब 11 फीसदी कम है। सोयाबीन के उलट कच्चे सूरजमुखी तेल का आयात बढ़ा है। अगस्त तक 25.46 लाख टन कच्चे सूरजमुखी तेल का आयात हो चुका है। पिछले तेल वर्ष में अगस्त तक 16.38 लाख टन कच्चे सूरजमुखी तेल का आयात हुआ था। इस तरह इस तेल वर्ष कच्चे सूरजमुखी तेल के आयात में करीब 55 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें : Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम घटकर 71 हजार के करीब, खरीदने से पहले जानें आज के लेटेस्ट रेट

Advertisement
First Published - September 14, 2023 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement