facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Edible Oil Import: खाद्य तेल आयात में रिफाइंड तेल की हिस्सेदारी बढ़ी, खाद्य तेलों का आयात 21 फीसदी गिरा

Advertisement

Edible Oil Import: चालू तेल वर्ष में फरवरी तक खाद्य तेल आयात 21 फीसदी घटने के बीच रिफाइंड तेल की हिस्सेदारी 14 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी हो गई है।

Last Updated- March 13, 2024 | 4:50 PM IST
Edible oil
Representative Image

Edible Oil Import: चालू तेल वर्ष में खाद्य तेलों के आयात में भले ही बड़ी गिरावट देखी जा रही हो। लेकिन रिफाइंड तेल की हिस्सेदारी बढ़ रही है। रिफाइंड तेल के आयात में कमी भी बहुत कम आई है, जबकि कच्चे तेलों का आयात तेजी से घटा है। इस बीच, तेल वर्ष 2023-24 (नवंबर से फरवरी) में खाद्य व अखाद्य दोनों मिलाकर कुल तेल आयात में 21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) के मुताबिक इस अवधि में कुल तेल आयात 46.47 लाख टन रहा, जबकि पिछली अवधि में यह आंकड़ा 58.87 लाख टन था। फरवरी महीने में भी इन तेलों का आयात 13 फीसदी घटकर 9.74 लाख टन रह गया। पिछले साल फरवरी में यह आंकड़ा 11.14 लाख टन था।

रिफाइंड तेल की हिस्सेदारी में कितना हुआ इजाफा?
चालू तेल वर्ष में कुल तेल आयात में 21 फीसदी गिरावट के बीच रिफाइंड तेल की हिस्सेदारी बढ़ी है। पिछले तेल वर्ष की नवंबर-फरवरी अवधि में कुल तेल आयात में रिफाइंड तेल की हिस्सेदारी 14 फीसदी थी। चालू तेल वर्ष की समान अवधि में यह हिस्सेदारी बढ़कर 17 फीसदी हो गई। चालू तेल वर्ष में कुल तेल आयात में 21 फीसदी गिरावट की तुलना में रिफाइंड तेल के आयात में महज 3 फीसदी कमी आई है। इस तेल वर्ष फरवरी तक 7.92 लाख टन रिफाइंड तेल का आयात हुआ है। पिछले तेल वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 8.19 लाख टन था।

कितनी घटी कच्चे तेल आयात की हिस्सेदारी?
कच्चे खाद्य तेलों की कुल तेल आयात में हिस्सेदारी में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तेल वर्ष में फरवरी तक आयात हुए कुल तेल में कच्चे तेलों की हिस्सेदारी 86 फीसदी थी। चालू तेल वर्ष की समान अवधि में हिस्सेदारी घटकर 83 फीसदी रह गई। चालू तेल वर्ष में फरवरी तक 38.22 लाख टन कच्चे तेलों का आयात हुआ है, जो पिछली समान अवधि में आयात हुए 50.25 लाख टन से करीब 24 फीसदी कम है।

सोयाबीन और सूरजमुखी तेल आयात का क्या रहा हाल?
चालू तेल वर्ष में सोयाबीन तेल (Crude soybean Degummed oil) के आयात में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। इसका आयात घटकर आधे के करीब रह गया है। नवंबर-फरवरी अवधि में 6.64 लाख टन सोयाबीन तेल का आयात हुआ है, जो पिछले तेल वर्ष की समान अवधि में आयात हुए 12.04 लाख टन से करीब 45 फीसदी कम है। सूरजमुखी तेल (Crude sunflower oil) के आयात में भी कमी आई है। हालांकि यह सोयाबीन की तुलना में कम है। चालू तेल वर्ष में फरवरी तक 9.06 लाख टन सूरजमुखी तेल का आयात हुआ है, जो पिछली समान अवधि में आयात हुए 9.69 लाख टन से 6.5 फीसदी कम है।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 4:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement