facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Edible oil import: कुल खाद्य तेल आयात घटा, मगर रिफाइंड तेल आयात बढ़ा

Advertisement

Edible oil import: चालू तेल वर्ष की पहली तिमाही में कुल खाद्य तेल 23 फीसदी गिरने के बीच रिफाइंड तेल आयात 5.5 फीसदी बढ़ा और इसकी हिस्सेदारी में भी इजाफा हुआ है।

Last Updated- February 12, 2024 | 7:47 PM IST
Oil Prices: Most of the oil and oilseeds fell last week due to fall in prices in foreign markets and cut in import duty विदेशी बाजारों में दाम टूटने, आयात शुल्क में कटौती से बीते सप्ताह अधिकांश तेल-तिलहन में गिरावट

Edible oil import: चालू तेल वर्ष के दौरान खाद्य तेल के कुल आयात में भले ही गिरावट देखी जा रही हो। लेकिन रिफाइंड तेलों के आयात में अभी भी बढ़त जारी है। तेल वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (नवंबर से जनवरी) में खाद्य तेलों के आयात में 23 फीसदी कमी आई है, जबकि इसी अवधि में रिफाइंड तेल आयात 5.53 फीसदी बढ़ा है।

इस बीच, जनवरी महीने में भी खाद्य तेलों के आयात में गिरावट दर्ज की गई है। इस साल जनवरी में 16.61 लाख टन खाद्य तेलों का आयात किया गया, जो पिछले साल जनवरी में हुए 12 लाख टन आयात से 28 फीसदी कम है।

पहली तिमाही में खाद्य तेल आयात 23 फीसदी घटा

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) के आंकड़ों के अनुसार तेल वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (नवंबर-जनवरी) में 36.73 लाख टन खाद्य तेलों का आयात हुआ है, जबकि पिछले तेल वर्ष की समान अवधि में 47.73 लाख टन खाद्य तेल आयात हुए थे।

इस तरह इस तेल वर्ष की पहली तिमाही में खाद्य तेल आयात में 23 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। इस तिमाही में 6.09 लाख टन सूरजमुखी तेल और 4.90 लाख टन सोयाबीन तेल का आयात हुआ है। पिछली समान अवधि में ये आंकड़े 8.13 और 8.48 लाख टन थे।  

Also read: Urea Production: FY24 के 9 महीनों में 12 प्रतिशत बढ़ा यूरिया का उत्पादन , MOP का आयात 59% ज्यादा

रिफाइंड तेलों का आयात और हिस्सेदारी बढ़ी

चालू तेल वर्ष में कुल खाद्य तेल आयात में भले ही गिरावट दर्ज की गई हो लेकिन रिफाइंड तेल आयात में वृद्धि हुई है। पहली तिमाही में 6.67 लाख टन रिफाइंड तेल (आरबीडी पामोलीन) का आयात हुआ है, जो पिछले तेल वर्ष की समान अवधि में आयात हुए 6.32 लाख टन से 5.53 फीसदी ज्यादा है। 

रिफाइंड तेल आयात बढ़ने के साथ इसकी हिस्सेदारी में भी इजाफा हुआ है। चालू तेल वर्ष की पहली तिमाही में रिफाइंड तेल की हिस्सेदारी 13 फीसदी से बढ़कर 18 फीसदी हो गई है। रिफाइंड तेल की हिस्सेदारी बढ़ने के साथ ही कच्चे तेल की हिस्सेदारी में गिरावट आई है। यह 87 फीसदी से घटकर 82 फीसदी रह गई है। 

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 7:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement