facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Edible Oil Prices: स्थानीय तेल-तिलहन कीमतों में मिला-जुला रुख

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 7:58 PM IST
Edible oil

दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को तेल-तिलहन कीमतों में मिला-जुला रुख दिखाई दिया। सोयाबीन तिलहन, कच्चे पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल कीमतों में जहां सुधार आया वहीं सोयाबीन डीगम (आयातित तेल) में गिरावट आई। सरसों, मूंगफली तेल- तिलहन, सोयाबीन दिल्ली एवं इंदौर तेल और बिनौला तेल के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

बाजार के जानकार सूत्रों ने बताया कि नये साल की छुट्टियों के बाद वैश्विक बाजार पूरी तरह खुले नहीं हैं। मलेशिया एक्सचेंज में लगभग दो प्रतिशत की तेजी रही जबकि शिकॉगो एक्सचेंज रात में खुलेगा तभी कारोबार के रुख के बारे में स्पष्टता होगी। मलेशिया एक्सचेंज में तेजी के कारण सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें मजबूत रहीं।

डीआयल्ड-केक की स्थानीय मांग होने से सोयाबीन तिलहन (सोयाबीन दाना एवं लूज) की कीमतें मजबूत बंद हुई। सूत्रों ने कहा कि आयात भाव सस्ता होने के कारण सोयाबीन डीगम तेल में गिरावट आई। आमतौर पर बाजार में मांग फिलहाल कम है। उन्होंने कहा कि सस्ते तेल की कीमतों का खाद्य तेलों पर दबाव होने के बावजूद जाड़े में स्थानीय हल्के तेलों की मांग होने से सरसों, मूंगफली तेल- तिलहन, सोयाबीन दिल्ली एवं इंदौर तेल और बिनौला तेल के भाव अपरिवर्तित रहे।

मंगलवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे: सरसों तिलहन – 6,985-7,035 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 6,535-6,595 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,400 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल 2,460-2,725 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,125-2,255 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,185-2,310 रुपये प्रति टिन। तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,050 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,100 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 8,850 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,400 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 9,450 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 5,700-5,800 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 5,445-5,465 रुपये प्रति क्विंटल। मक्का खल (सरिस्का)- 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 7:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement