facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खाद्य तेल भंडार व आयात कई साल के निचले स्तर पर

Advertisement

भारत का खाद्य तेल का भंडार 1 मई, 2025 को घटकर 5 साल के निचले स्तर 13.5 लाख टन पर पहुंच गया है।

Last Updated- May 14, 2025 | 11:34 PM IST
Edible oil
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत का खाद्य तेल का भंडार 1 मई, 2025 को घटकर 5 साल के निचले स्तर 13.5 लाख टन पर पहुंच गया है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल में पाम ऑयल के आयात में तेज गिरावट आने के कारण ऐसा हुआ है, जो 4 साल के निचले स्तर पर रहा है।

इसके पहले भारत में बंदरगाहों पर और आयात की कतार में भंडार 1 मई, 2020 को निचले स्तर पर करीब 9.1 लाख टन था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कहा कि घटते स्टॉक के कारण भारत आने वाले महीनों में पाम ऑयल और सोया तेल का आयात बढ़ा सकता है, जिससे मलेशिया के पाम ऑयल और अमेरिका के सोया तेल फ्यूचर्स को समर्थन मिलेगा। अप्रैल में भारत के पाम ऑयल का आयात मार्च की तुलना में 24.29 प्रतिशत गिरकर 3,21,446 टन रह गया है।

एसईए के कार्यकारी निदेशक बीवी मेहता ने कहा, ‘कम स्टॉक का यह मतलब नहीं कि देश में खाद्य तेल की आपूर्ति अपर्याप्त है। स्टॉक और आयात में गिरावट की एक वजह यह है कि सरसों की पेराई पूरे रफ्तार से चल रही है, जिसके कारण घरेलू आपूर्ति बेहतर है।’

उन्होंने कहा कि बंदरगाह पर स्टॉक गिरने की एक वजह यह भी है कि हर महीने करीब 60,000 से 70,000 टन रिफाइंड खाद्य तेल का आयात नेपाल से हो रहा है। कम स्टॉक और कम आयात ऐसे समय में हुआ है जब अप्रैल 2025 में खाद्य तेल की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 17.4 प्रतिशत पर पहुंच गई है और लगातार छठे महीने इसकी महंगाई दो अंकों में बनी हुई है।

Advertisement
First Published - May 14, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement