facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गेहूं की ऊंची कीमत का चुनावी वादा पूरा होने के इंतजार में मध्य प्रदेश के किसान

Advertisement

केंद्र ने पिछले वर्ष के 2,125 रुपये प्रति क्विंटल के MSP में 150 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा किया है। बहरहाल इस इजाफे के बावजूद गेहूं किसान और कृषि संगठन दोनों ही नाखुश हैं।

Last Updated- February 09, 2024 | 8:22 PM IST
Wheat production

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीद की पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। चूंकि गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अलावा किसी बोनस की घोषणा अब तक नहीं की गई है इसलिए माना जा रहा है कि किसानों को केंद्र सरकार द्वारा घोषित MSP यानी 2,275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष के 2,125 रुपये प्रति क्विंटल के MSP में 150 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा किया है। बहरहाल इस इजाफे के बावजूद गेहूं उत्पादक और कृषि संगठन दोनों ही नाखुश हैं। दरअसल सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नवंबर में विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि गेहूं के लिए किसानों को 2,700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘हमने सरकार को ज्ञापन देकर मांग की है कि किसानों को वादे के मुताबिक 2,700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाए।’

यादव ने कहा कि किसान मौजूदा हालात से नाराज हैं और एक मार्च को सरकारी खरीद का पंजीयन समाप्त होने के बाद जब गेहूं की तुलाई आरंभ होगी तब उनका गुस्सा सामने आ सकता है।

मध्य प्रदेश के खुले बाजारों में गेहूं के दाम 2,700 से 3,000 रुपये प्रति क्विंटल हैं। ऐसे में अगर सरकार किसानों को समुचित बोनस नहीं देती है तो सरकारी खरीद लक्ष्य से पीछे रह सकती है। चुनावी वादे को पूरा करने के लिए सरकार को गेहूं खरीद पर 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस देना होगा।

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 8:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement