facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दाम घटने से नाराज नासिक के किसान

Advertisement

प्याज पर 20% निर्यात शुल्क खत्म करने और ₹1,000-₹1,200 प्रति क्विंटल सहायता देने की मांग, अजित पवार ने पीयूष गोयल को लिखा पत्र

Last Updated- December 19, 2024 | 11:28 PM IST
onion Export

प्याज की कीमत में गिरावट से नाराज किसानों ने गुरुवार को देश के सबसे बड़े प्याज के थोक बाजार लासलगांव में नीलामी कुछ देर के लिए रोक दी। महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित इस मंडी से देश में बड़े पैमाने पर प्याज की आपूर्ति होती है। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि किसानों ने प्याज पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क हटाने की मांग के साथ इस उत्पाद पर 1,000 से 1,200 रुपये प्रति क्विंटल सहायता दिए जाने की मांग की है।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर प्याज निर्यात पर लगे 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क को खत्म करने और प्याज उत्पादकों को राहत देने की मांग की है। पिछले कुछ दिन से प्याज की कीमत में कमी आ रही है। बहरहाल अधिकारियों ने कहा कि लासालगांव एपीएमसी में प्याज की कीमत बहुत ज्यादा गिरी, जिसके कारण किसानों ने नीलामी रोक दी और गुरुवार को विरोध दर्ज कराया। गुरुवार को एपीएमसी में नीलामी के लिए करीब 1,500 वाहनों पर प्याज आया।

सुबह प्याज की न्यूनतम कीमत 800 रुपये प्रति क्विंटल और अधिकतम 2,900 प्रति क्विंटल रही और अधिकारियों के मुताबिक औसत कीमत 1,900 रुपये प्रति क्विंटल रही। नीलामी शुरू होते ही नीलामी कराने वालों ने 1,200 से 1,500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव घोषित कर दिए। इससे नाराज किसानों ने नीलामी रोक दी। बाद में भाव थोड़ा सुधरा। अधिकारियों ने कहा कि करीब आधे घंटे बाद विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया गया और नीलामी फिर से शुरू हो गई।

उधर गोयल को लिखे गए पत्र में पवार ने नासिक के किसानों को हो रही समस्याओं का उल्लेख किया। पवार ने लिखा, ‘नासिक के प्याज उत्पादक भारत के अन्य राज्यों को प्याज उपलब्ध कराते हैं और बड़ी मात्रा में निर्यात भी करते हैं। अभी गर्मी वाली प्याज की फसल खत्म हो गई है और महाराष्ट्र के विभिन्न बाजारों में नया प्याज पहुंच रहा है।’

उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर प्याज आने से किसान तनाव में हैं और उन्हें बहुत कम दाम पर प्याज बेचना पड़ रहा है और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा है।

Advertisement
First Published - December 19, 2024 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement